विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Pushpa 2 Trailer Launch: पटना में फैन्स के प्यार के आगे झुका ‘पुष्पा’, पहले 3 घंटे में 5 मिलियन व्यूज पार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म  पुष्पा: द राइज के सीक्वेल पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर के आते ही इसे सोशल मीडिया पर तेजी से देखा जाने लगा। फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी और जैसे ही ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हुआ इसे देखने के लिए फैंस टूट पड़े हैं। पहले 3 घंटे में इस ट्रेलर को 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी।

 गांधी मैदान में फैन्स के प्यार के आगे झुका ‘पुष्पा’

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने पटना के गांधी मैदान में ट्रेलर रिलीज किया। हजारों की तादाद में फैन्स इस मैदान में मौजूद थे। लॉन्चिंग के दौरान कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘बिहार के पावन धरती को मेरा सत सत प्रणाम। पहली बार बिहार आया हूं, अपने बहुत प्यार दिया। बहुत-बहुत शुक्रिया। फिल्म में तो पुष्पा कभी झुकेगा नहीं, लेकिन आज आपके प्यार के लिए झुकेगा।’ बड़ी संख्या में अल्लू अर्जुन के प्रशंसक बिहार में रहते हैं। यही वजह है कि अपने पसंदीदा सितारे को देखने के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्टार्स को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू

गांधी मैदान में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। लोग गांधी मैदान में लगी 40 मीटर ऊंची होर्डिंग्स पर चढ़ गए थे। प्रोग्राम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने दोनों कलाकार का स्टेज पर स्वागत किया। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस की रिक्वेस्ट पर फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर स्टाइल किया।

‘पुष्पा इस बार फायर नहीं, बल्कि वाइल्ड फायर है’

पुष्पा 2′ के ट्रेलर में अल्लू अर्जुन के न सिर्फ डायलॉग लोगों का दिल जीत रहे हैं, बल्कि वह धमाकेदार एक्शन करते और गुंडों को काटते नजर आ रहे हैं। उनके तेवर देख हर कोई सकपका गया है। ट्रेलर में पुष्पा का एक-एक डायलॉग ऑडियंस के दिलों में सीधा उतर रहा है। पुष्पा के दमदार डायलॉग्स फिल्म की यूएसपी लग रही है। जिस तरह ‘पुष्पा फ्लावर नहीं फायर है’ वायरल हुआ, उसी तरह अब लोग ‘पुष्पा का उसूल….करने का वसूल’ बोल रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने बेहतरीन अभिनय किया है, वहीं रश्मिका मंदाना के साथ भी उनकी कैमिस्ट्री अच्छी नजर आ रही है।

5 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी पुष्पा-2

पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन और लेखन सुकुमार ने अपने बैनर सुकुमार राइटिंग्स के तहत किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, धनंजय, जगदीश प्रताप बंदारी, राव रमेश, अजय, सुनील, अनसूया भारद्वाज, शनमुख और अजय घोष भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस