देश में चुनावी माहौल है और चुनाव में पाकिस्तान भारत के चुनाव में ज़िक्र ना हो कैसे हो सकता है। चुनावी मौसम में कांग्रेस ने एक बार फिर पाकिस्तान वाला राग अलाप कर बीजेपी को बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया है।
पीएम मोदी , सीएम योगी के बाद BJP के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने हमला बोला हैरविवार को कौशांबी में चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे ‘पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो क्या PoK छोड़ दें’. अमित शाह ने आगे कहा, ‘मणिशंकर अय्यर और फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि पाकिस्तान का सम्मान करो, क्योंकि उनके पास परमाणु बम है. पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर मत मांगो. अमित शाह ने कहा परमाणु बम से डरना है तो डरो, हम डरने वाले नहीं हैं. POK कश्मीर भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे.”
दरअसल अमित शाह कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सांसद विनोद सोनकर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर अमित शाह ने पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला।












Users Today : 7
Views Today : 7