विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Maharashtra Election 2024: नई सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में जोश, सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा के लिए वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर वोटिंग हो रही है और झारखंड में दूसरे चरण में कुल 38 सीटों पर वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र में चुनावी जंग बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति और कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी के बीच है। शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी महायुति का हिस्सा हैं, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं।

वोट डालने के लिए मतदाताओं में जोश

महाराष्ट्र चुनाव में वोट डालने के लिए मतदाताओं में जोश देखा जा रहा है।  बड़ी संख्या में वीवीआईपी वोट डालने के लिए निकले हैं। इनमें एनसीपी एसपी चीफ शरद पवार, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, जोया अख्तर, जिशान सिद्दीकी, नवाब मलिक, योगेन्द्र पवार, जॉन अब्राहम, अमित ठाकरे, सोनू सूद शामिल हैं। महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान हुआ। वहीं वाशिम जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक औसतन 5.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा वाशिम विधानसभा क्षेत्र में 6.38 फीसदी, रिसोड़ विधानसभा क्षेत्र में 5.35 फीसदी और कारंजा विधानसभा क्षेत्र में 4.06 फीसदी मतदान हुआ।

23 नवंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक होगा। नागपुर मध्य, नासिक और मालेगांव के पोलिंग बूथ पर EVM में दिक्कतें आईं। नागपुर मध्य में EVM में खराबी की वजह से एक घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर सिंगल फेज में वोटिंग हो रही है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र का यह चुनाव कई मामलों में दिलचस्प है। इस चुनाव में दो गठबंधन ही नहीं, दो शिवसेना और दो एनसीपी के बीच भी रोचक मुकाबला है। इनमें चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच महाराष्ट्र की 37 सीटों पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस