महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए आज चुनाव संपन्न हुए। चुनाव समाप्त होने के बाद सबकी नजरें एग्जिट पोल्स पर हैं। आज कई एजेंसीज के एग्जिट पोल सामने आए हैं। मोटे तौर पर सारे एग्जिट पोल इस बात पर एकमत हैं कि महाराष्ट्र में NDA की सरकार बनेगी और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। बुधवार शाम को जारी हुए इन सारे एग्जिट पोल को मिलाकर देखें को महाराष्ट्र में महायुति को कम से कम 149 और ज्यादा से ज्यादा 195 सीटें मिल सकती है जो बहुमत के आंकड़े 145 से ज्यादा है। वहीं दो-तीन ऐसे भी एग्जिट पोल्स हैं जहां महायुति की जगह महाविकास अघाड़ी को बढ़त मिली है। आइए आपको इन एजेंसीज के एग्जिट पोल दिखाते हैं।
Matrize एग्जिट पोल:
इस एग्जिट पोल में महायुति को क्लियर मेजॉरिटी मिलती दिख रही है। मेटराइज ने महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान जताया है और महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 और अन्य को 8 से 10 सीटों के बीच मिलने की संभावना जताई है।
रिपब्लिक पी-मार्क के Exit Poll:
रिपब्लिक के सर्वे के मुताबिक राज्य की 288 सीटों में से महायुति को 137 से 157 सीटें मिल सकती हैं. महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है. 2 से 8 सीटें अन्य को मिल सकती हैं.
मेगा लोकपाल एग्जिट पोल:
महाराष्ट्र में महायुति को झटका लग सकता है. मेगा लोकपाल एग्जिट पोल के मुताबिक, महाविकास अघाड़ी 151 से 162 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. जबकिमहायुति को 115 से 128 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है.
Peoples Plus Exit Poll:
पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल सबसे इंटरेस्टिंग है। इसमें महायुति की एकतरफा जीत का अनुमान लगाया गया है। महायुति को 175 से 195 सीट मिलती दिख रही हैं जबकि महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 85 से 112 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 7 से 12 सीटें जाने का संभावना पीपुल्स पल्स ने जताई है।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल:
भास्कर रिपोर्टर्स पोल में महा विकास अघाड़ी को 135 से लेकर 150 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। जबकि, महायुति को 125 से लेकर 140 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इस सर्वे में अन्य के खाते में 20 से 25 सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।
23 नवंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 288 सीटों पर शाम करीब 59 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इस बार के चुनाव में में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) का महायुति गठबंधन मैदान में था, जबकि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) का महाविकास अघाड़ी गठबंधन चुनावी मैदान में है। बता दें कि महाराष्ट्र में जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 145 सीटें जीतनी जरूरी है।
