विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Supreme Court on Sambhal Survey: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

संभल के शाही जामा मस्जिद सर्वे को लेकर मचे विवाद के बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत ने आदेश दिया कि मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट नहीं खुलेगी। कोर्ट ने कहा कि वह तब तक आगे की कार्यवाही न करे, जब तक कि मस्जिद समिति द्वारा सर्वेक्षण आदेश को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट में सूचीबद्ध न हो जाए। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से कहा कि 8 जनवरी तक केस में कोई एक्शन न लें। इस मामले को सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ सुना। इस दौरान शीर्ष अदालत ने निचली अदालत के पर आपत्तियां जताई हैं। वहीं, अपनी सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा कि अपील दायर होने के 3 दिन के अंदर सुनवाई करें। कोर्ट ने साफ कहा है कि वह शांति और सद्भाव चाहता है।

‘जब तक हाईकोर्ट कोई आदेश जारी ना करे, तब तक निचली अदालत सुनवाई ना करे’

सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की याचिका पर करते हुए कहा, ‘जब तक इलाहाबाद हाई कोर्ट कोई आदेश जारी ना करे, तब तक निचली अदालत सुनवाई ना करे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ⁠मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने को कहा है। ⁠सुप्रीम कोर्ट ने मामले को लंबित रखा है और इसकी सुनवाई अब 8 जनवरी से पहले होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि एडवोकेट कमिश्नर की रिपोर्ट को एक सील बंद कवर में रखा जाए और इस बीच उसे न खोला जाए। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश प्रशासन से कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखा जाना चाहिए। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि यह आदेश विवाद के शांतिपूर्ण समाधान और संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी तनाव से बचने की दृष्टि से दिया गया है।

8 जनवरी तक मस्जिद सर्वे कोई कार्रवाई ना करने के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को 8 जनवरी तक मस्जिद सर्वे के संबंध में कोई भी आगे की कार्रवाई करने से परहेज करने का निर्देश दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि निचली अदालत में इस मामले की सुनवाई के लिए 8 जनवरी की तारीख तय की गई है। शुक्रवार यानी 29 नवंबर को ही सर्वे रिपोर्ट पेश होनी थी, लेकिन वो नहीं की गई। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, एडवोकेट कमीशन सीलबंद लिफाफे में सर्वे रिपोर्ट पेश करेंगे। मीडिया से बात करते हुए कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह ने बताया कि हिंसा के चलते आज सुप्रीम कोर्ट में सर्वे की रिपोर्ट पेश नहीं हो पाई। रिपोर्ट पेश करने की तारीख आज ही थी। अब रिपोर्ट पेश न होने के चलते और समय की मांग की गई है। अब माना जा रहा है कि यह सर्वे की रिपोर्ट 8 जनवरी 2025 को पेश हो सकती है।

 कोर्ट में आज होनी थी सर्वे रिपोर्ट पेश

इससे पहले, संभल की चंदौसी कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं हुई। एडवोकेश कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने कहा- 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा हो गई थी, इसलिए रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई। कोर्ट ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए 10 दिन का वक्त दिया है। बता दें कि संभल में रविवार, 24 नवंबर को मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 युवकों की मौत हुई थी। जिसके बाद मस्जिद कमेटी ने सर्वे रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था जिसपर आज शीर्ष न्यायालय ने सुनवाई की ।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस