विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IND vs PAK Hockey Final: भारत ने जीता जूनियर एशिया कप का खिताब, फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराया

हॉकी के जूनियर एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। साथ ही यह लगातार दूसरी बार है जब फाइनल में पाकिस्तान को भारत से मुंह की खानी पड़ी है। ओमान के मस्कट में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बाजी मारी और वह अपने टाइटल को डिफेंड करने में भी कामयाब रही. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी दमदार रहा। उसने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया।इससे पहले भारत ने मंगलवार को सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर महाद्वीपीय टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। जबकि पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराया। वहीं जापान ने मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

अरिजीत सिंह हुंदल रहे जीत के हीरो

ओमान के मस्कट में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत की ओर से अरिजीत सिंह हुंदल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे। उन्होंने तीन गोल (चौथे, 18वें और 54वें मिनट) पेनाल्टी कॉर्नर पर और 47वें मिनट में एक मैदानी गोल किया। भारत के लिए एक अन्य गोल दिलराज सिंह (19वें मिनट) ने किया। एक समय दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं, लेकिन चौथे और अंतिम क्वार्टर में हुंदल ने लगातार दो गोल करते हुए भारत को विजेता बना दिया। हुंदल के अलावा दिलराज सिंह ने भारत के लिए 19वें मिनट में गोल किया। पाकिस्तान के लिए सूफियान खान ने 30वें और 39वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर दो और हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में एक गोल किया। भारत ने अंतिम क्वार्टर में 47वें मिनट में अपना तीसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन हुंडल के शॉट को पाकिस्तान के गोलकीपर मुहम्मद जंजुआ ने बचा लिया। हुंडल ने हालांकि कुछ सेकंड बाद ही मैदानी गोल दागकर भारत को फिर से बढ़त दिला दी। भारत ने अंतिम 10 मिनट में पाकिस्तान पर कड़ा दबाव बनाया और कुछ और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और हुंडल ने एक बार फिर बेहतरीन वैरिएशन से गोल करके टीम की 5-3 से जीत सुनिश्चित की।

पांचवी बार भारत जीता जूनियर एशिया कप

यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत का पांचवां खिताब है। इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह खिताब जीता था। वहीं इस बार टूर्नामेंट में भारत की खिताबी हैट्रिक है। बीते वर्ष भी भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। इस बार की कोचिंग की जिम्मेदारी पीआर श्रीजेश को निभा रहे थे। कोच बनन के बाद भारत ने पहली बार कोई खिताब जीता है। इसकी खुशी श्रीजेश के चेहरे पर भी साफ नजर आ रही थी। भारतीय टीम ने पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 की शुरुआत थाईलैंड को 11-0 से हराकर की थी। इसके बाद उसने जापान को 3-2 और चीनी ताइपे पर 16-0 से हराया। कोरिया के खिलाफ भी 8-1 से जीत अपने नाम की। वहीं, सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया पर 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस