विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Maharashtra CM Oath: देवेंद्र फडणवीस ने ली सीएम पद की शपथ,शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी CM

देवेंद्र फडनवीस ने महाराष्ट्र में के नए मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। सूबे के विधानसभा चुनावों में महाविजय के 12 दिन बाद आज फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं पिछली सरकार में सीएम रहे एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित विशाल शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्र सरकार के कई मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कुल 70 वीवीआईपी शामिल हुए हैं। इसके अलावा मुकेश अंबानी, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, शाहरुख खान के साथ-साथ 400 से ज्यादा साधु संतों को भी शपथ समारोह में बुलाया गया है।

तीसरी बार CM बने देवेंद्र फडनवीस

देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के आजाद मैदान में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने सबसे पहले देवेंद्र फडनवीस को शपथ दिलाई। उन्होंने देवेंद्र सरिता गंगाधर राव फडणवीस नाम से मराठी में शपथ ली। शपथ के बाद PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है। महाराष्ट्र में तीसरी बार सीएम बनने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 में पहली बार CM बने थे। 2019 में अजित पवार की मदद से वो CM बने, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. पिछली बार एकनाथ शिंदे सरकार में वे डिप्टी CM रह चुके हैं।

बालासाहेब का नाम लेकर एकनाथ शिंदे ने ली शपथ

देवेंद्र फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया और पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया। शिंदे महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो सीएम के बाद डिप्टी सीएम बने। शिंदे की सरकार में फडणवीस डिप्टी सीएम बने थे।

छठी बार डिप्टी सीएम बने अजीत पवार

शिंदे के बाद NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। वह छठी बार डिप्टी सीएम बने। वह महायुति और महाविकास अघाड़ी की सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीपी प्रमुख अजित पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। वहीं, PM मोदी ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते नजर आए।

जल्द होगा मंत्रालयों का बंटवारा

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के शपथ के बाद महाराष्ट्र में नई सरकार बन गई है। बाकी मंत्रियों के लिए महायुति की बैठक होगी। आज पहले कैबिनेट की मीटिंग होगी। बैठक के बाद तीनों पार्टियों के बीच मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा। बीजेपी को 21 से 22 विभाग मिलने की संभावना है,0 जबकि शिवसेना ने 16 सीटें मांगी हैं, लेकिन उसे 12 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं, अजित पवार को 9 से 10 विभाग मिलने की चर्चा है।

इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले कमेटी की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगी। बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और फडणवीस मौजूद थे। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा ने भारी सफलता हासिल की और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 132 सीट हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस