देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ (CM Devendra Fadnavis) ले ली है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने फडणवीस को शपथ दिलाई। उनके शपथ लेने के साथ ही मंत्रिमंडल गठन की चर्चाएं भी शुरु हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम फडणवीस ने पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मंत्रिमंडल में ज्यादा बदलाव नहीं होगा और महायुति की गठबंधन वाली सरकार में विभागों को लेकर सहमति बन गई है।यह सरकार पारदर्शी तरीके से काम करेगी. ये पांच साल बदले के नहीं, बल्कि काम के होंगे।
2.5 वर्षों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है-फडणवीस
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, ”मंत्रिमंडल में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। महायुति सरकार(BJP+शिंदे गुट+अजित पवार) में किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा, ये तीनों मिलकर तय करेंगे। मंत्रालयों के बंटवारे पर चर्चा आखिरी फेज में है। पिछली सरकार में मंत्रियों के काम का आकलन किया जा रहा है। आगे उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा।” उन्होंने आगे बताया कि पिछले 2.5 वर्षों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है। यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे। हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है। केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। हम महाराष्ट्र की भलाई के लिए निर्णय लेंगे। हम उन कार्यों को पूरा करना चाहते हैं जिनका उल्लेख हमने अपने घोषणापत्र में किया है। लाडकी बहिण योजना को हम जारी रखेंगे। योजना में अभी 1500 रुपये दे रहे हैं, इसे बढ़ाकर 2100 करेंगे. लेकिन पहले हम आर्थिक सोर्स मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे। हम बजट राशि बढ़ाएंगे। हम कुछ आवेदनों की पात्रता की जांच करेंगे, सभी की नहीं। कुछ आवेदनों में विसंगति हो सकती है।
मुंबई के आजाद मैदान में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
मुंबई के आजाद मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही फडणवीस ने अपनी तीसरी पारी शुरू कर दी है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्र सरकार के कई मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कुल 70 वीवीआईपी शामिल हुए। इसके अलावा मुकेश अंबानी, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, शाहरुख खान के साथ-साथ 400 से ज्यादा साधु संतों को भी शपथ समारोह में बुलाया गया है। सीएम फडणनवीस के शपथ लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू हो रहे राज्य विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले 11 या 12 दिसंबर को फडणवीस अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 3
Views Today : 3