बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधा और गंभीर आरोप भी लगाए.संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भाजपा को अस्थिर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.और अपने असी मंशा पर काम करते हुए वो अंतर्राष्ट्रीय ताकतों के साथ दूसरी खोजी मीडिया को सपोर्ट करते हैं.और ऐसा करने की वजह से वो देशद्रोही हैं.जिसपर अमेरिका ने अपना बयान दिया है.अमेरिका की तरफ से जारी किए गए बयान में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान को बेहद निराशाजनक बताया है.
पात्रा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस,अमेरिकी अरबपति जॉर्ज अरबपति सोरोस के एजेंड के साथ हैं और अमेरिका के एजेंड के साथ मिलकर राहुल गांधी इंडिया को अस्थिर करने का प्लान कर रहे हैं.पात्रा ने फ्रांसीसी अखबार में 2 दिसंबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी को देशद्रोही बताया था. उन्होंने कहा कि जॉर्ज सोरोस, OCCRP और राहुल गांधी का त्रिकोणीय कनेक्शन है.संबित पात्रा ने कहा कि भारत देश को कुछ ताकतें तोड़ना चाहती हैं.वो इस सुंदर देश की एकता को खंडित करना चाहती हैं.उन्होंने कहा कि ये देश विरोधी ताकतें भारत को विकास की ओर बढ़ता नहीं देख सकती हैं.
अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका इस तरह की किसी भी गतिविधि में नहीं शामिल है. बल्कि वो फ्रीलांस करने वाले पत्रकारों और संगठनों के करियर को आगे बढ़ाने और उनके विकास के लिए काम करते हैं. लोकतांत्रिक देश में प्रेस को ऐसी स्वतंत्रता जरूर मिलनी चाहिए.












Users Today : 7
Views Today : 7