विज्ञापन के लिए संपर्क करें

रेप पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस निकले राहुल गांधी, ब्रजेश पाठक ने राहुल पर कसा तंज

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर में वे रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। पीडि़ता के परिवार के तरफ से ही राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई गई थी। जिसके बाद राहुल गांधी हाथरस जा रहे हैं। राहुल गांधी के अचानक आने की सूचना के बाद प्रशासन ने बुलगढ़ी गांव में डेरा डाल दिया है। पीड़ित परिवार को सरकार की घोषणा के मुताबिक, सरकारी आवास और नौकरी नहीं मिली। इन घोषणाओं को पूरी करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस केस में दो मार्च 2023 को कोर्ट का फैसला आ चुका है।

राहुल गांधी लोगों को भड़काना चाहते हैं-ब्रजेश पाठक

राहुल के हाथरस दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी लोगों को भड़काना चाहते हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा, राहुल गांधी, आपमें निराशा की भावना है, आप हताशा के शिकार हैं। आपको यह भी नहीं पता कि हाथरस मामले की जांच सीबीआई ने कर दी है। मामला कोर्ट में चल रहा है। आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में, कानून व्यवस्था के मामले में नंबर 1 राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. पूरे देश में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा होती है। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि आज हम कह सकते हैं. उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ रही है, जबकि आप उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में, दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं,लोगों को भडक़ाना चाहते हैं। कृपया ऐसा न करें, मेरा आपसे अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर 1 राज्य बनने के लिए तैयार हो रहा है। आप पहले मनन करें, अध्ययन करें,विपासना करें और सोचे की क्या करना है। आए दिन आपकी ऊल जलूल हरकतों से जनता तंग आ चुकी है।

बता दें कि, 14 सितंबर 2020 को हाथरस में एक युवती से उसी के गांव के कुछ लोगों ने रेप किया था। इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही थी। मामले में आरोपी बनाए गए कुछ लोगों को जमानत मिल गई है जबकि मुख्य आरोपी जेल में है। इस मामले को लेकर जमकर राजनीति हुई थी। पीड़िता दलित वर्ग से थी जबकि आरोपी गांव की ऊंची बिरादरी से थे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस