विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi Elections: कांग्रेस के जारी की 21 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोकेंगे ये दिग्गज

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। पिछले दिनों मीनाक्षी नटराजन की अध्यक्षता वाली प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक में 21 नामों की सूची तैयार की गई थी। बृहस्पतिवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस सूची को मंजूरी दी गई।

केजरीवाल के खिलाफ मैदान में संदीप दीक्षित

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पार्टी ने जिन 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उसमें पार्टी ने बल्लीमारां से हारून यूसुफ, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बादली से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और द्वारका से आदर्श शास्त्री को उतारा गया है। इन चुनावों की सबसे हॉट सीट नई दिल्ली बन गई है क्योंकि कांग्रेस ने AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यहां से संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। शीला दीक्षित इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं। पटपड़गंज सीट से चौधरी अनिल कुमार मैदान में होंगे, जहां से आप के अवध ओझा प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं रागिनी नायक को वजीरपुर से टिकट मिला है। सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से हारून यूसुफ, तिलक नगर से पीएस बावा, द्वारका से आदर्श शास्त्री, नई दिल्ली से संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, छतरपुर से राजेंद्र तंवर, अंबेडकर नगर से जय प्रकाश, ग्रेटर कैलाश से गार्वित सिंघवी, पटपड़गंज से अनिल कुमार, सीलमपुर से अब्दुल रहमान और मुस्तफाबाद से अली मेहदी को टिकट दिया गया है।

2024 को लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनावों में दोनों दल अलग-अलग ताल ठोक रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति यानी कि CEC की बैठक में 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी मिली है। CEC की बैठक के बाद कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बताया था कि 21 सीटों पर चर्चा की गई और इन पर उम्मीदवरों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा था, ‘हम एक मजबूत विपक्ष के रूप में चुनाव लड़ेंगे। दोनों दल, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आरोप-प्रत्यारोप करते हैं, लेकिन आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा।’बता दें कि राजधानी दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच माना जा रहा है। 8 फरवरी 2020 को हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस