देश में ईमेल से धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। अब भारतीय रिजर्व बैंक को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा ई-मेल गुरुवार दोपहर आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट को मिला। ई-मेल में रूसी भाषा में रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जोन 1 डीसीपी, मुंबई पुलिस ने बताया कि ईमेल रूसी भाषा में है, जिसमें बैंक को उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की जांच जारी है।
मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी
रूसी भाषा में आया ई-मेल आरबीआई के गवर्नर के मेल आईडी पर आया है। मेल रूसी भाषा में होने की वजह से एजेंसियां और भी सतर्क हो गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसी ने जानबूझकर परेशान करने की मंशा से तो मेल नहीं भेजा है। किसी ने वीपीएन के जरीए तो मेल नहीं किया है, इसे लेकर IP एड्रेस का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में क्राइम ब्रांच जुटी हई है और एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। धमकी मिलने के बाद आसपास के इलाकों की जांच की गई।
पिछले महीने भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टम केयर नंबर पर कॉल करके आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। कॉल करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया था। धमकी देने वाला यह कहते हुए फोन रख दिया था कि पीछे का रास्ता बंद कर दो, इलेक्ट्रिक कार खराब हो गई है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7