विज्ञापन के लिए संपर्क करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत खराब, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी का न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। लालकृष्ण आडवाणी 96 साल के हैं। उन्हें पीछे 4-5 महीनों में कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बीते कई महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं अडवाणी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।पूर्व उप प्रधानमंत्री को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 जून को AIIMS दिल्ली में यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की निगरानी में उनका एक छोटा ऑपरेशन हुआ था। अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई थी। करीब एक हफ्ते बाद 3 जुलाई को रात 9 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया था। हालांकि, एक दिन बाद ही वे घर आ गए थे। इसके बाद 6 अगस्त को भी उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने बताया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले गए थे।

बता दें इसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वे राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके। उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था। लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची (जो वर्तमान पाकिस्तान में है) में हुआ था। उन्होंने गत 8 नवंबर को अपना 98वां जन्मदिन मनाया था। पीएम मोदी ने उनके लिए अपने शुभकामना संदेश भी भेजे थे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस