अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज से पहले ही पीक पर पहुंच चुका था वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद तो ये तूफान बन गई। रिलीज के पहले दिन से ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर भी रूल कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते में हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह पहले से ही 600 करोड़ रुपये के क्लब में सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और यह लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को कथित तौर पर 500 करोड़ के बजट में बनाया गया है। डायरेक्टर सुकुमार द्वारा निर्देशित एक्शन-ड्रामा फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है
जल्द 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी पुष्पा-2
बीते 9 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 8 दिनों में पुष्पा 2 ने पहले दिन 174.25 करोड़ की ओपनिंग की थी, दूसरे दिन 93.8 करोड़ कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया। जबकि तीसरे दिन 119.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की, चौथे दिन कमाई 141.05 करोड़ तक पहुंचा, पांचवे दिन 64.45 करोड़ कलेक्शन रहा, छठे दिन 51.55 करोड़ की कमाई फिल्म ने की। तो वहीं सातवें दिन 43.35 करोड़ की कमाई फिल्म ने की। आठवे दिन 27.5 करोड़ तक फिल्म का आंकड़ा पहुंचा। जबकि नौवें दिन 27.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अब भारत में पुष्पा 2 की कुल कमाई 750 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। समें तेलुगू में 241 करोड़, हिंदी में 425.6 करोड़, तमिल में 41 करोड़, कन्नड़ में 5.35 करोड़ और मलयालम में 12.4 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है। वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म का दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 1080 करोड़ के पास पहुंच गया है। हालांकि यह फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, जिनमें बदलाव होने की संभावाना है। उम्मीद है कि इस वीकेंड 1500 करोड़ का आंकड़ा फिल्म पार कर लेगी।
अल्लू अर्जुन के गिरफ्तारी के बाद भी हिट हो रही पुष्पा
इससे पहले अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर के दिन हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें 14 दिसंबर सुबह चंचलगुडा जेल से एक रात बाद रिहा कर दिया गया है। दरअसल, उन्हें ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद भी ऐसे टाइम पर पुष्पा 2 की कमाई में कोई कमी नहीं आई, बल्कि 9वें दिन की कमाई 8वें दिन की कमाई के आसपास ही रही।
बता दें कि पुष्पा 2 ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नयी परिभाषा लिखी है साथ ही ग्लोबल लेवल पर भी फिल्म ने गदर मचा दिया है। बाकी ये सीरीज़ सिर्फ ‘पुष्पा 2’ पर खत्म नहीं होने वाली। मेकर्स ने फिल्म के अंत में ‘पुष्पा 3 द रैम्पेज’ को भी टीज़ किया था। बताया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा इस फिल्म के विलेन होंगे। फिलहाल फिल्म तेजी से 1500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने की ओर बढ़ रही है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7