हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम में अपने निवास पर अंतिम सांस ली है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, तीन-चार साल से मेदांता में ही इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 बजे मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है। वह इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ थे। कल सुबह 8 से 2 बजे तक तेजा खेड़ा फार्म पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनको मुखाग्नि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया शोक
देश के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे चौटाला के निधन से हरियाणा की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं ओपी चौटाला के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति में वे बहुत लंबे समय तक साथ रहे और विधानसभा में भी हम साथ रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में जनता की सेवा की है। अभी तो वे राजनीति में भी सक्रिय थे, वे अच्छे व्यक्ति थे. हमारे संबंध अच्छे थे और वे मेरे बड़े भाई की भूमिका में थे।
पांच बार प्रदेश के सीएम रहे ओपी चौटाला
चौटाला परिवार मूल रूप से हिसार का रहने वाला है और ये इलाका जाटों का गढ़ माना जाता है। देवीलाल की 5 संतानों में चार बेटों में ओमप्रकाश चौटाला भी एक थे। उनके बाकी बेटों का नाम प्रताप चौटाला, रणजीत सिंह और जगदीश चौटाला है। जब देवीलाल डिप्टी पीएम बने तो बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) पहली बार 1989 में जनता दल की सरकार में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 1990 में भी जनता दल, 1991 में समाजवादी जनता पार्टी और 1999 में इनेलो सरकार में मुख्यमंत्री बने। JBT भर्ती घोटाले में 2013 में 10 साल की जेल हुई. सजा पूरी होने के बाद 6 साल तक चुनावी राजनीति से दूर रहे। उन्होंने आखिरी बार 2005 में रोड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ा था। ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं. अजय और अभय चौटाला. अजय और अभय चौटाला के दो-दो बेटे हैं। अजय चौटाला के बेटों का नामा दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला है। दोनों ही राजनीति में हैं। वहीं, अभय चौटाला के बेटों का नाम कर्ण और अर्जुन चौटाला है। ये दोनों भी राजनीति में हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7