विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Mahakumbh 2025: रेलवे भी इस खास अंदाज में कुंभ को बना रहा भव्य और दिव्य

उत्तर प्रदेश में सनातन आस्था के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर है। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटक आते हैं। अगर आप भी महाकुंभ में शामिल होने का सपना देख रहे हैं और ठहरने की चिंता कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने खास इंतजाम किए हैं। IRCTC प्रयागराज में महाकुंभ ग्राम और एक आधुनिक टेंट सिटी बना रहा है।

IRCTC टेंट सिटी में ठहरने के 4 बेहतरीन विकल्प

  • डीलक्स टेंट
  • प्रीमियम टेंट
  • डीलक्स ऑन रॉयल बाथ
  • प्रीमियम ऑन रॉयल बाथ

इन टेंट्स में आधुनिक सुविधाएं, आरामदायक बेड के साथ शानदार सेवाएं दी जाएंगी। वहीं रॉयल बाथ वाले टेंट्स में शाही स्नान के लिए अतिरिक्त व्यवस्था होगी। जिसकी बुकिंग के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जा सकते हैं। इसके अलावा, कस्टमर केयर सेवा के जरिए व्हाट्सएप या टोल-फ्री नंबर पर भी जानकारी ले सकते हैं।

टेंट्स के किराए और सुविधाएं

महाकुंभ मेला में शाही स्नान काफी शुभ माना जाता है.. ऐसे में महाकुंभ के दौरान ठहरने की कीमतें आपकी पसंद के टेंट और तारीखों पर निर्भर करेगा.. शाही स्नान के दिनों में लग्जरी टेंट्स का किराया 16000 तक जा सकता है.. जबकि सिंगल ऑक्यूपेंसी की शुरुआत ₹10,500 से होती है.डबल ऑक्यूपेंसी के रेट 12,000 रुपए से 30,000 रुपए के बीच है.. और अतिरिक्त बिस्तर के लिए 4,200 से 10,500 रुपए तक का भुगतान करना पड़ सकता है.

द टेंट सिटी द्वारा आराम और सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं.. ताकि यहां रहने वाले किसी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े.. यहां बुफे स्टाइल में स्वादिष्ट भोजन, मेडिकल सुविधाएं, बैटरी-ऑपरेटेड व्हीकल और शटल सर्विस भी उपलब्ध होगी. साथ ही, योग क्लासेस, आध्यात्मिक चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्पा जैसी सुविधाएं भी मेहमानों के लिए खास आकर्षण होंगी.

UPSTDC की स्विस टेंट सिटी

उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन भी सेक्टर 20 में 2,000 से अधिक स्विस कॉटेज स्टाइल टेंट्स स्थापित कर रहा है.इन टेंट्स में वाईफाई, एसी और फाइव-स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस होंगे. यहां प्रति दिन ठहरने का खर्च ₹1,500 से ₹35,000 के बीच होगा, जिसमें विला टेंट, महाराजा टेंट और डीलक्स ब्लॉक शामिल हैं. यह टेंट सिटी 1 जनवरी से 5 मार्च, 2025 तक संचालित होगी.

END- बता दें कि 13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025 के बीच महाकुंभ मेला का आयोजन होने जा रहा है. .इस महाकुंभ मेले में दुनिया भर से करीब 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है. अगर आप इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं.. तो जल्द से जल्द अपनी बुकिंग कर लें और अपने अनुभव को यादगार बनाएं.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस