विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सब्जी मंडी में लहसुन-टमाटर का दाम पता करने पहुंचे राहुल गांधी, शेयर किया वीडियो

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी मोदी सरकार को हर मोर्चे पर घेर रहे हैं। इसी बीच महंगाई को लेकर सरकार को घेरने के लिए राहुल सब्जियों का दाम जानने के लिए सब्जी मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदार से लहसुन, टमाटर और शलजम सहित कई सब्जियों के दाम पता किए। उन्होंने मंगलवार को इसका एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, लहसुन कभी 40 रुपये था, आज 400 रुपये किलो है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है।

‘सोना सस्ता होगा लेकिन लहसुन नहीं’

राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है, वो दिल्ली के गिरी नगर के सामने हनुमान मंदिर की सब्जी मंडी का वीडियो है। जिसमें वह एक सब्जी मंडी में सब्जीवाले से अलग-अलग सब्जियों के रेट पूछ रहे हैं। राहुल के साथ महिलाएं भी हैं। एक महिला कहती है सोना सस्ता होगा लेकिन लहसुन नहीं। वीडियो में महिलाएं कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने राहुल गांधी को चाय पर बुलाया है। ताकि, वह आकर देखें कि कितनी महंगाई है, जिससे हमारा बजट बहुत ज्यादा बिगड़ रहा है। राहुल गांधी से मिलकर महिलाएं कह रही हैं कि सैलरी तो किसी की नहीं बढ़ी है, लेकिन रेट बढ़ गया है और वो घटने का नाम नहीं ले रहा है।

राहुल ने महिलाओं से जाना किचन का बजट

राहुल गांधी ने महिलाओं से कहा कि महंगाई हर साल बढ़ती जा रही है। इससे आप पर दबाव बढ़ता होगा। राहुल ने पूछा कि जीएसटी से महंगाई बढ़ी है। इसपर महिलाओं ने कहा कि बहुत बढ़ी है। वीडियो में राहुल गांधी महिलाओं से पूछते हैं कि आज क्या खरीद रही हैं? इस पर एक महिला कहती है कि वह थोड़ा सा टमाटर, थोड़ा सा प्याज खरीद रही है। ताकि बस कुछ तो चल जाए। एक महिला ने कहा कि शलजम जो कभी 30-40 रुपये किलो मिलते थे वो आज 60 रुपये किलो मिल रहे हैं। मटर 120 रुपये किलो मिल रहा है। एक महिला सब्जी वाले से पूछती है कि इस बार सब्जी इतनी महंगी क्यों है। कुछ भी कम ही नहीं हो रहा है. कुछ भी 30-35 रुपए का नहीं है। सब 40-50 से ज्यादा ही है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस