केंद्र सरकार ने बिहार, मणिपुर समेत 5 राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति कार्यलय द्वार जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया गवर्नर बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, पूर्व सेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम के राज्यपाल से ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति मूर्मू ने देश के कई राज्यों के राज्यपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
ओडिशा- डॉ. हरि बाबू कंभमपति
मिजोरम- डॉ. विजय कुमार सिंह
बिहार- आरिफ मोहम्मद खान
केरल- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
मणिपुर- अजय कुमार भल्ला
मणिपुर की कमान पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के हाथ
पिछले कई महीनों से हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर के गवर्नर पद की जिम्मेदारी अजय कुमार भल्ला को दी गई है। अजय कुमार भल्ला भारत के पूर्व गृह सचिव हैं। ऐसे में उनका मणिपुर का राज्यपाल बनना काफी अहम माना जा रहा है। करीब एक साल से अधिक समय से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में शांति के प्रयासों में अजय कुमार भल्ला अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बिहार के गवर्नर बने आरिफ मोहम्मद खान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार देर शाम केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के नए राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया। खान 2019 से 2024 तक केरल के राज्यपाल के पद पर काम कर चुके हैं। वहीं, बिहार के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान ने अपना राजनीतिक जीवन एक छात्र नेता के रूप में शुरू किया और 1972-73 के दौरान महासचिव और 1973-74 के दौरान अध्यक्ष के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का नेतृत्व किया। वह 1977 में 26 साल की उम्र में सियाना निर्वाचन क्षेत्र, बुलंदशहर से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने।
जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह को आज भारत के राष्ट्रपति द्वारा मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वह पिछले आम चुनाव तक गाजियाबाद से सांसद थे। उन्होंने मोदी के दूसरे मंत्रालय में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व राज्य मंत्री हैं। उन्होंने पहले मोदी 1.0 में विदेश राज्य मंत्री, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2