कजाकिस्तान से रूस जा रहा एक यात्री विमान अक्ताऊ में बुधवार सुबह एक क्रैश हो गया। इसमें 67 यात्री सवार थे। प्लैन क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई है। राहत और बचाव दल मौके पर हैं। प्लेन क्रैश एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि विमान तेजी से ऊंचाई से नीचे की ओर गिर रहा है और दाईं ओर झुकना शुरू कर देता है। बाद में यह एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग की लपटों में घिर गया। इस पूरी घटना पर अजरबैजान एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि हादसाग्रस्त विमान एंबरेयर 190 एयरक्राफ्ट था। इसका नंबर था J2-8243। बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर जा रहे इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अकातू से तीन किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया।
हादसे में 42 लोगों के मारे जाने की आशंका
खबरों के मुताबिक इस प्लेन में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। इनमें 25 लोगों को बचा लिया गया है। 22 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 42 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। लेकिन उसे कजाख शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किमी दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। कजाकिस्तान की इमरजेंसी सर्विसेज का कहना है कि प्लेन क्रैश की आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है। एजेंसियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था। प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन भी मांगी थी। हालांकि, बाद में उसे एयरपोर्ट के पास बीच पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रैश हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का एम्ब्रेयर 190 मॉडल था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि विमान के क्रैश होते है उसमें आग लग गई।
सोशल मीडिया पर विमान हादसे का वीडियो वायरल
कहा जा रहा है कि यह अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान था, जो कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आग की लपटों में घिर गया। यह एम्ब्रेयर 190 विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रज़ोनी जा रहा था, लेकिन वहां कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया।
Azerbaijan Airlines passenger plane flying from Baku to Grozny crashed in Aktau, Kazakhstan. pic.twitter.com/EnicqHcTGM
— Clash Report (@clashreport) December 25, 2024
सोशल मीडिया पर विमान हादसे के बाद रेस्क्यू का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विमान का पिछला हिस्सा दिख रहा है, जबकि अगला हिस्सा डैमेज हो चुका है। टूटे हुए विमान के अंदर से राहत कार्य में लगे कुछ लोग जीवित यात्रियों को निकालते भी दिख रहे हैं। वीडियो में हादसे के एक घंटे बाद भी विमान के कुछ हिस्सों से धुआं निकलता दिख रहा है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2