विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Shimla: स्नोफॉल के कारण शिमला-मनाली में भारी जाम, 200 से ज्यादा रास्ते बंद, 10 हजार पर्यटक फंसे

दिसंबर खत्म होने वाली है और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है। वहीं नए साल से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों की तरफ जा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी हैं। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई बर्फबारी के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 134 सड़कें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा बर्फबारी की वजह से न्यूनतम तापमान में तेज से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसकी वजह से लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुरते रहे हैं।

सबसे ज्यादा सड़कें शिमला जिले में बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा सड़कें शिमला जिले में बंद हैं। शिमला में 77 सड़कें बंद हैं। वहीं बारिश और बर्फबारी की वजह से 65 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए। ऐसे में कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया है। इसके अलावा करीब 10 हजार पर्यटकों को निकालने के लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। बर्फबारी और बारिश की वजह से सैलानियों के फंसने को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शिमला के ढली से कुफरी और मनाली के सोलंगनाला से लाहौल तक पर्यटकों के वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी है। पर्यटकों को सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में ही आगे भेजा जा रहा है। हालांकि पर्यटकों के शिमला और मनाली समेत आसपास के पर्यटन इलाकों में पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिन लोगों को जानकारी नहीं है कि वहां जाम लगा हुआ है वे लगातार उस तरफ जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने कई तरह की सूचनाएं और गाइडलाइन जारी की है।

मौसम विभाग ने बर्फबारी और शीतलहर को लेकर जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के भुंतर में 9.7 मिमी, रामपुर में 9.4 मिमी, शिमला में 8.4 मिमी, बजौरा में 8 मिमी, सियोबाग में 7.2 मिमी, मनाली में 7 मिमी, गोहर में 6 मिमी, मंडी में 5.4 मिमी और जुब्बारहट्टी में 3.8 मिमी बारिश हुई. विभाग ने शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर शिमला में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

होटल फुल, रिकॉर्डतोड़ पर्यटक पहुंचे शिमला

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे चला गया है। लोगों को शिमला, मनाली और हिमाचल प्रदेश के अन्य पर्यटक केंद्रों में ‘व्हाइट क्रिसमस’ का अनुभव हो रहा है। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों के साथ किन्नौर, लाहौल और स्पीति में भारी स्नोफॉल हुआ है। हालांकि, इन बर्फ से लदे हिल स्टेशनों के रास्ते में खराब मौसम और सड़क पर घातक स्थितियों के बावजूद भी टूरिस्ट का यहां आना रुका नहीं है। यहीं नहीं यहां आने वाले टूरिस्ट्स को होटल की बुकिंग के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है, क्योंकि होटल बुकिंग में वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से टूरिस्ट को होटल मिल नहीं है और जो मिल रहे हैं, उनके रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।
Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस