विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Mahakumbh 2025: न्योता लेकर दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, इन लोगों को दिया प्रयागराज आने का निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 2 दिवसीय दौरे पर राजधानी दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट कर उन्हें महाकुंभ-2025 में आने का निमंत्रण दिया। गृहमंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की।’ इसके अलावा सीएम योगी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और मिजोरम के नवनियुक्त राज्यपाल जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह से मुलाकात की। योगी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को महाकुंभ के लिए आमंत्रित भी किया। सीएम योगी ने समस्त महानुभावों को निमंत्रण पत्र के साथ ही महाकुंभ 2025 के लोगो वाला प्रतीक चिन्ह, कलश, महाकुंभ से जुड़ा साहित्य और नव वर्ष का टेबल कैलेंडर व डायरी भेंट की।

शाह-नड्डा और रामनाथ कोविंद को दिया निमंत्रण

रामनाथ कोविंद ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे आवास पर मुझसे मिलने आए। उन्होंने मुझे आगामी महाकुंभ, एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव में आमंत्रित किया। इसके सफल आयोजन के लिए मेरी शुभकामनाएं।’

वहीं जनरल वीके सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई और उन्होंने महा कुंभ का निमंत्रण दिया।’ बता दें कि महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर चल रही है। बता दें कि 13 जनवरी को महाकुंभ मेले की शुरुआत हो रही है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा महाकुंभ मेले का न्यौता सभी लोगों को दिया जा रहा है।

जेपी नड्डा से मुलाकात की तस्वीरें योगी ने शेयर की हैं। उन्होंने इसके साथ लिखा है, ‘आज नई दिल्ली में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की। अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार!’

13 जनवरी से शुरु होगा प्रयागराज में महाकुंभ

संगमनगरी प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के शुभारंभ को अब महज 15 दिन का ही समय रह गया है। इस आयोजन को शासन-प्रशासन भव्य रूप देने में जुटा है। अब तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इसे लेकर देशभर के लोगों को न्योता भेजा जा रहा है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप योगी सरकार के मंत्रीगण विभिन्न राज्यों में जाकर वहां के विशिष्ट और आमजनों को महाकुंभ के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सीएम योगी भी दिल्ली में विशिष्ट लोगों को आमंत्रित करने पहुंचे। प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का शुभारंभ हो रहा है। यह महाशिवरात्रि तक चलेगा।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस