विज्ञापन के लिए संपर्क करें

केजरीवाल के इस वादे ने उड़ाई बीजेपी-कांग्रेस की नींद, जानिए इस योजना की खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव होने में 100 दिन से भी कम का समय रह गया है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है लेकिन केजरीवाल धड़ाधड़ बड़े बड़े ऐलान करते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने दिल्लीवालों को खुश करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। अब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत मंदिरों में काम करने वाले पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने 18000 रुपये दिए जाएंगे। केजरीवाल ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा कि इसके तहत मंगलवार से ही आवेदन किया जा सकता है।

मंदिर के पुजारियों के लिए नई योजना की शुरूआत

पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए कई योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दलित छात्रों के लिए पहल करने के बाद अब उन्होंने मंदिर के पुजारियों के लिए नई योजना शुरू की है। योजना का एलान करते वक्त दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘आज मैं एक योजना के संबंध में एक अहम घोषणा कर रहा हूं। योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को सम्मान राशि देने का प्रावधान है। उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। यह देश में पहली बार हो रहा है। पुजारी एक ऐसा वर्ग है, जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी कर्मकांड को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कभी अपने परिवार पर ध्यान नहीं दिया और हमने कभी उन पर ध्यान नहीं दिया।’

केजरीवाल की पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की मुख्य बातें

  • पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारे में काम करने वाले पुजारियों और ग्रंथियों के लिए है। इस योजना के तहत दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपए मानदेय मिलेगा।
  • इस योजना के जरिए पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि दी जाएगी। आम आदमी पार्टी का दावा है कि यह देश में पहली योजना है, जिसके तहत पुजारियों और ग्रंथियों की मदद की जा रही है। इसी के साथ केजरीवाल ने साफ किया कि यह राशि वेतन नहीं बल्कि सम्मान का प्रतीक है।
  • पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के तहत दिल्ली के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में काम करने वाले पुजारी और ग्रंथी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अब तक इस योजना की पात्रता के लिए कोई सरकारी नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। चर्च या मस्जिद में काम करने वाले लोगों का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
  • इस योजना के तहत आवेदन मंगलवार (31 दिसंबर) से शुरू होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह खुद मंगलवार को राजीव चौक के प्राचीन हनुमान मंदिर में पुजारियों के रजिस्ट्रेशन कर पूरे दिल्ली में रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू करेंगे।
  • इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायक, कार्यकर्ता और उम्मीदवार दिल्ली भर के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर पात्र पुजारियों और ग्रंथियों का रजिस्ट्रेशन करेंगे। रजिस्ट्रेशन होने के बाद में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा।

अबतक पांच बड़े वादे कर चुके हैं केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी जोर शोर से जुटी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने जनता को लुभाने के लिए पिछले कुछ दिनों में पांच बड़ा ऐलान किया है। इसमें महिलाओं के लिए 2100 रुपये महीना, संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का फ्री इलाज, बुजर्गों के लिए पेंशन स्कीम, 24 घंटे दिल्लीवासियों को साफ पानी और पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सैलरी का भी ऐलान शामिल है। केजरीवाल के इन वादों को आप के नेता मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं तो वहीं बीजेपी इसको लेकर हमलावर है।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस