पहाड़ों पर मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। नए साल से पहले देश के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तीनों राज्यों में बर्फबारी दौर जारी है। इन राज्यों में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जाते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल पर पहाड़ी राज्यों में और कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में एक जनवरी को बर्फबारी का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में अभी बर्फ जमी हुई है और यहां का तापमान भी माइनस में है। भारी बर्फबारी से कश्मीर,उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। हिमपात का आनंद लेने पहुंच रहे पर्यटकों के लिए भी बर्फबारी मुसीबत बन रही है। हिमपात के कारण कश्मीर घाटी का बाकी देश से हवाई और जमीनी संपर्क कट गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश में भी चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 319 सड़कों को बंद कर दिया गया है।
जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
जम्मू कश्मीर में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 1-2 जनवरी 2025 को कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। IMD के मुताबिक 1 से 5 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 31 दिसंबर को श्रीनगर में 3.5 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 7.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 8.4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में -0.1 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कई और इलाकों में भी माइनस में तापमान दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी
वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। राज्य के कुफरी, केलंग, कल्पा और कुकमसेरी में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और ऐसी ही जगहों पर लोग घूमने आ रहे हैं। यहां आकर लोग खूबसूरत नजारों का लुत्फ ले रहे हैं. नए साल की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड के साथ होगी। मौसम विभाग ने यहां पर एक जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जाहिर की है। इसके बाद 2 जनवरी से फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से कुल्लू, शिमला, किन्नौर,चंबा और लाहौल-स्पीति में 2 से 5 जनवरी के बीच बर्फबारी की आशंका जताई गई है।
उत्तराखंड में शीतलहर और कोहरे का कहर
उत्तराखंड में नए साल में मौसम शुष्क रहने वाला है। इसके अलावा देहरादून में 1 से 5 जनवरी के बीच मौसम साफ रहेगा। यहां लोगों को शीतलहर और कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। राज्य में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद यहां के कई इलाकों में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। अगले पांचों दिन देहरादून में कम से कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना IMD ने जाहिर की है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7