भारत में साल 2025 का आगाज होने वाला है। पूरी दुनिया नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई है। जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजेंगे वैसे ही विदाई और नए साल का स्वागत होगा। अलग-अलग टाइम जोन के कारण कई देश अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न मनाएंगे। भारत से पहले 41 देश ऐसे हैं, जहां नया साल मनाया जाता है। दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर 3.30 बजे हुआ. यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है. यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में 3:30 बजे होते हैं, तो किरीटीमाटी में नया साल शुरू हो जाता है. इसके बाद चैथम द्वीप न्यूजीलैंड में कुछ ही मिनटों में नए साल 2025 का स्वागत हुआ।
Happy New Year from Auckland New Zealand… time to reflect on the past year and look forward to the brand-new one! pic.twitter.com/gUUgO1P9aV
— Andrew Dykes (@Andrew_S_Dykes) December 31, 2024
नए साल 2025 का स्वागत न्यूजीलैंड ने धूमधाम से किया। ऑकलैंड में आइकॉनिक स्काई टावर पर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नए साल को लेकर उत्साह का माहौल है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के समय क्षेत्र के अनुसार, नया साल सबसे पहले वहां आया, उसके बाद न्यूज़ीलैंड, जापान, समोआ और इंडोनेशिया जैसे देशों ने नए साल का स्वागत किया। वहीं, अमेरिकी समोआ में नया साल लगभग एक दिन बाद मनाया जाएगा, क्योंकि वहां अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) स्थित है।नए साल के जश्न में शामिल होने के लिए सिडनी ऑपेरा हाउस पहुंचने में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन उनका उत्साह चरम पर था।
New Zealand has already ushered in 2025, becoming one of the first countries to welcome the new year. #NewZealand #HappyNewYear pic.twitter.com/a5VqiDVfoX
— Ashoke Raj (@Ashoke_Raj) December 31, 2024
सिडनी और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में 2025 का आगाज हो चुका है. सिडनी में न्यू ईयर के जश्न की शुरुआत शानदार आतिशबाजी के साथ हुई, जो सिडनी हार्बर ब्रिज के ऊपर दिखाई दी. यह आतिशबाजी शो न केवल शहरवासियों के लिए, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के लिए एक खास मौका बन चुका है. सिडनी में यह इवेंट हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है।
Australia and New Zealand has entered 2025
Happy new year to all our Australian and New Zealand followers pic.twitter.com/Mm2K3WvR3e
— S p r i n t e r (@SprinterFamily) December 31, 2024
बता दें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, समोआ, टोंगा, जापान, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल समेत 41 देश ऐसे हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं। दुनियाभर में नए साल के स्वागत का सिलसिला जारी है। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती है, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती है।
