जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर और कोहरे का कहर बरकरार है। नए साल के तीसरे दिन उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहा, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड को और बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से उत्तर भारत के राज्य पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर, अमृतसर, बठिंडा, जयपुर, ग्वालियर और वाराणसी जैसे शहरों में कोहरे की मोटी चादर ने विजिबिलिटी को बाधित किया और सामान्य जीवन को प्रभावित किया।
देश के 16 राज्यों में घना कोहरा, विजिबिलिटी लो
नए साल के पहले दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के 16 राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिला। हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में शीतलहर चल रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पिछले कई दिनों से धूप नहीं निकली है। उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे के चलते 100 मीटर से ज्यादा दूर देखना मुश्किल हो रहा था। मध्य प्रदेश के भोपाल-उज्जैन समेत कई जिलों में भी विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। वहीं हरियाणा में कोहरे के कारण 30 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसमें 19 ट्रेनें 30 मिनट से 6 घंटे तक देरी से चलीं। 11 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। यहां 13 जिलों कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजस्थान के 3 शहरों में तापमान 5 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। माउंट आबू में पारा 2.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। मध्य प्रदेश और पंजाब के कई शहरों में कोहरे की वजह से दृश्यता 50 से 100 मीटर रह गई है।
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से 5 क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। नए साल पर आज से अगले 6 दिनों तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 1 से 3 जनवरी तक चंबा, कांगड़ा और लाहौल स्पीति में बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के लिए मशहूर गुलमर्ग में तापमान माइनस 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में तापमान माइनस 8.4 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में भी 6 दिन तक बर्फबारी का अलर्ट है।
दिल्ली-NCR में ठंड की वजह से स्कूल बंद
दिल्ली-NCR में भी है ठंड का कहर भी जारी है। आज भारी कोहरे के चलते नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। राजधानी में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है और शीतलहर का दौर जारी है। ऐसे में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में लगातार चौथे दिन भीषण ठंड, विजिबिलिटी भी घटी आईएमडी के अधिकारियों ने बताया, “दिल्ली में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भीषण ठंड की स्थिति रही। इस दौरान, दृश्यता घटकर 50 मीटर से कम रह गई।” आयानगर में दृश्यता शून्य हो गई, जबकि सफदरजंग स्थित शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, पालम मौसम केंद्र ने सुबह छह बजे बहुत घना कोहरा होने की सूचना दी और दृश्यता शून्य मीटर रही। दिन के दौरान सापेक्षित आर्द्रता 80 से 100 प्रतिशत के बीच रही।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 12