बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की। सिडनी में इस मुकाबले में भारत ने कंगारुओं को 162 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेजबान टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुकाबला सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही खत्म हो गया। इस हार के साथ ही भारत का WTC के फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचने का सपना भी टूट गया है। ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच चुका है और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला जून में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
3 दिन में ही हारा भारत
3 जनवरी से सिडनी में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल थी। भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई थी और कुल 161 रन की बढ़त हासिल की थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सैम कोंस्टास (22), उस्मान ख्वाजा (41), मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) के विकेट गंवाए। इसके बाद ट्रेविस हेड (34*) और ब्यू वेबस्टर (39*) ने 46 रन की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत दूसरी पारी में कप्तान जसप्रीत बुमराह के बिना उतरा था। बुमराह पीठ में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी जगह विराट कोहली ने कप्तानी की। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को एक विकेट मिला।
10 साल कंगारुओं ने जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी
कंगारू 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने में सफल हुए। भारत को आखिरी बार 2014-15 की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था। भारत ने 2018-19 और 2020-21 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था. भारत ने दोनों ही मौकों पर कंगारू टीम को 2-1 से मात दी थी. हालांकि 2024-25 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया ने बेड़ागर्क किया है। भारतीय टीम, जो पिछले दो WTC फाइनल में पहुंची थी, इस बार फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. भारत को 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम का WTC फाइनल में तीसरी बार पहुंचने का सपना इस हार के साथ टूट गया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8