उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जनवरी के पहले सप्ताह से पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ है, वह आगे जारी रह सकता है। नए वर्ष के पहले दिन आए पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी पूरी तरह निस्तेज भी नहीं हो पाया है कि दूसरे ने दस्तक दे दी है। अब तीसरा विक्षोभ भी दस जनवरी तक आने वाला है, जिसका असर 14 जनवरी से सूर्य के उत्तरायण होने के बाद भी जारी रह सकता है।
पहाड़ों में और तेज होगी बर्फबारी
पहाड़ी इलाकों की तो हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम रहे हैं। वहीं, आईएमडी का मानना है कि अगले 24 घंटों में कुछ पहाड़ी इलाकों में ज्यादा बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। कश्मीर में शनिवार 4 जनवरी 2024 को घाटी में बर्फबारी देखने को मिली थी। वहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्मू-कश्मीर की कई जगहों पर भारी बर्फबारी हो सकती है।
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर
आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत को लेकर घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक, हर जगह कोहरा ही कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर और बारिश के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला गिरने की संभावना है।
दिल्ली आने-जाने वाली 51 ट्रेनें लेट, फ्लाईट भी डिले
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। जानकारी के मुताबिक कोहरे को देखते हुए दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स डिले कर दी गई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी है, जिस वजह से विमान सेवा प्रभावित हो रही है। ऐसे में अभी तक 155 से ज्यादा विमान देरी से चल रहे हैं और 8 फ्लाइट्स केंसिल कर दी गई हैं. बता दें कि शनिवार को भी कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स डिले हुई थीं और इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं कोहरे की वजह से रेल सेवा प्रभावित हुई हैं। दिल्ली रुट पर चलने वाली 51 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें 4 से 6 घंटे लेट हैं। इसके साथ ही 10 से ज्यादा ट्रेनों के समय को बदला गया है, जिनमें वंदे भारत ट्रेन, श्रम शक्ति और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 10