विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi Assembly Elections: इंडिया गठबंधन में दरार! AAP को मिला अखिलेश यादव और ममता दीदी का साथ

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच अलग-अलग चुनाव लड़ने पर कई राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आ रही हैं। इस बीच इंडिया गठबंधन में दरार पड़ने जैसी स्थिति बनी नजर आ रही है। इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टियों में से एक ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) बीजेपी को हराए इस लिए उनकी पार्टी का समर्थन आप को रहेगा। इतना ही नहीं चुनाव से ठीक पहले अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव के समर्थन के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनका आभार भी जताया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बहुत बहुत शुक्रिया अखिलेश जी। आपका हमेशा हमें सपोर्ट और साथ रहता है.इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आपकी आभारी है।

 

AAP को मिल रहा इंडी गठबंधन के घटक दलों का साथ

इससे पहले दिल्ली चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने ‘आप’ को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पहले ही आप को समर्थन दे चुकी हैं। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट लिख ममता बनर्जी को थैंक्स कहा है। केजरीवाल ने कहा कि टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा साथ दिया है और आशीर्वाद दिया है।

अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ रही हैं कांग्रेस और आप

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव में उतरी है। जबकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन दिल्ली चुनाव में इन पार्टियों के बीच कोई गठबंधन नहीं हो पाया है। कांग्रेस और आप अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में आप को ममता और अखिलेश का समर्थन मिलना इंडी गठबंधन में कांग्रेस की पकड़ को कमजोर कर सकता है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है. वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है। आम आदमी पार्टी ने अभी तक सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस और बीजेपी की बाकी बची हुई सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल आम आदमी पार्टी और बीजेपी अपने-अपने चुनावी मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस