विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Delhi Elections: दिल्ली में बीजेपी और आप आमने-सामने, आतिशी ने बताया कौन होगा BJP का सीएम फेस

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग जारी है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विपक्षी दल बीजेपी को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया है। सीएम आतिशी ने बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चौंकाने वाला जवाब दे दिया है। दिल्ली CM आतिशी ने कहा, आज पूरी दिल्ली ‘गली-गलोच’ पार्टी से पूछ रही है कि उसका सीएम चेहरा कौन है। दिल्ली के लोग जानते हैं कि आप को वोट देकर अरविंद केजरीवाल सीएम बनेंगे। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों से हमें पता चला है कि ‘गली-गलोच’ पार्टी ने तय किया है कि उसका सीएम चेहरा वह नेता होगा जो सबसे ज्यादा गाली देता है, जोकि रमेश बिधूड़ी हैं। उनका ये इनाम हैं।

सीएम आतिशी ने दिया दिल्ली को विकल्प

वहीं, सीएम आतिशी ने आगे कहा, “अब दिल्ली वालों के सामने दो विकल्प हैं- एक तरफ हैं पढ़े-लिखे, काम करने वाले नेता अरविंद केजरीवाल और दूसरी तरफ गाली गलौच करने वाले रमेश बिधूड़ी।” सीएम आतिशी ने कहा, “आप दिल्ली के किसी भी इलाके में जाएं, केवल यही मुद्दा है कि आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया। आप को वोट देने पर अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अगर गाली-गलौच पार्टी को वोट दिया तो उनका मुख्यमंत्री कौन होगा?”

केजरीवाल पर भड़के वीरेंद्र सचदेवा

दरअसल, बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक बार फिर आमने-सामने है। गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों को लेकर फर्जी वोटों की बात कही थी। अब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) इसे लेकर केजरीवाल पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जिस तरह से दिल्ली की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, यह बात परेशान करने वाली बात है। 3 बार सीएम रह चुके शख्स द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किए जाने से पता चलता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

5 फरवरी को होगी दिल्ली में वोटिंग

दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।  इलेक्शन कमिशन द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को चुनाव नतीजे सामने आएंगे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया था कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है और नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक की जाएगी। उम्मीदवार 20 जनवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस