अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। रामलाल की विशेष पूजा शुरू हो गई। पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया। उनका दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया। फिर उन्हें गंगाजल नहलाया गया। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। ऐसे में हिंदू पंचांग अनुसार अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरा होने जा रहा है। इसलिए इस मौके पर 11 जनवरी 2025 को प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। तीन दिवसीय उत्सव के पहले दन सीएम योगी अयोध्या पहुंचेंगे। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री के भी पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री तकरीबन पांच घंटे तक अयोध्या में ही रहेंगे। अगले तीन दिन मंदिर परिसर ही नहीं पूरे अयोध्या में उत्सव का माहौल दिखेगा। जिसको लेकर एक बार फिर से पूरे विश्व की निगाहें राम मंदिर पर जा टिकी हैं। वार्षिक उत्सव के पहले दिन सीएम योगी रामलला का अभिषेक करेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में मदद करेगा। पीएम ने एक्स पर लिखा ‘अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।’
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक… pic.twitter.com/DfgQT1HorT
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2025
राम लला के दर्शन करने पहुंचे लाखों श्रद्धालु
अयोध्या का 4 टेम्परेचर डिग्री है। कड़ाके की ठंड में दिल्ली, हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, आज 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन करेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं। 5 हजार मेहमानों की मेजबानी होगी, इनमें 110 VIP गेस्ट होंगे। यहां राम कथा होनी है। प्रथम वर्षगांठ के कार्यक्रम को देखते हुए तीन दिन तक सभी तरह के पास को बंद कर दिया है। अधिक आए अधिक लोग रामलला का दर्शन कर सकें इसलिए दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।राम मंदिर की पहली वर्षगांठ का विशेष महत्व है। यह न केवल राम भक्तों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्सव का अवसर है। इस दिन, लोग भगवान राम के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट करते हैं और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं।
ऐतिहासिक रहा 22 जनवरी 2024 का पल
22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। यह एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसने देश भर के राम भक्तों को भावविभोर कर दिया था। इस अवसर पर पूरे देश में उत्सव का माहौल था और अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में इसे एक नए युग की शुरुआत बताया था। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समय मुख्य अनुष्ठान किया था। राम मंदिर के शुभांरभ पर देश भर की जानी-मानी हस्तियां और आम जन भगवान राम के दर्शन करने और समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुुचे थे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2