उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से तापमान और गिर गया है, इससे ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री से नीचे बना हुआ है, इस कारण यहां बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसका असर उत्तर भारत के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में आज घना कोहरा देखने को मिला। धुंध का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दिखा। दिल्ली में विजिबिलिटी घटने से 25 ट्रेनें और कुछ फ्लाइट्स लेट हुईं। उत्तर प्रदेश-बिहार के कई जिले में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहा। अयोध्या में लगातार दूसरे दिन पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
धुंध और कोहरे से ट्रेने लेट
दिल्ली में शनिवार शाम हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह घने कोहरे की वजह से 45 ट्रेनों में देरी हुई। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली में विजिबिलिटी घटने से 25 ट्रेनें और कुछ फ्लाइट्स लेट हुईं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
8 राज्यों में घना कोहरा, अलर्ट जारी
आज सुबह करीब 18 राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। IMD के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में कल आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हवा की गति 04 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध/मध्यम कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और उत्तर-पश्चिम दिशा से 08-10 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी। शाम और रात के समय यह गति उत्तर-पश्चिम दिशा से 04 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम/रात में धुंध/हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। यूपी में कई जगह तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। नोएडा में 11 डिग्री तक तापमान गिरा है। सूबे में ठंड के कारण अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में धुंध का सबसे ज्यादा असर दिखा।
उत्तराखंड-हिमाचल में आज भी बर्फबारी के आसार
हिमाचल में शनिवार को रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजुम में हल्का हिमपात हुआ। वहीं प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बादल छाये रहे, जिससे अधिकतम तापमान में पांच से 11.4 डिग्री तक की गिरावट आई है। ताबो में अधिकतम तापमान में 11.4, धर्मशाला में 9.4, भुंतर में आठ, मंडी में 7.3, शिमला में 5.6 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के ऊंचे स्थानों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में भी आंधी के साथ वर्षा की संभावना जताई है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और हिमालय की चोटियों पर हिमपात का सिलसिला शुरू हो चुका है। पहाड़ से मैदान तक कंपकपी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाये रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 4