भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे खुद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया है। पार्टी ने दिल्ली विजय के लिए अपना खजाना खोल दिया है। महिलाओं के लिए खास तौर पर घोषणाएं की गई हैं। संकल्प पत्र जारी करते हुए नड्डा ने कहा कि हमें संकल्प से सिद्धि की तरफ जाना है, मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी है। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह पहली कैबिनेट में पारित होगा। LPG का सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। होली और दिवाली में 1-1 सिलेंडर एक्स्ट्रा मिलेगा। मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत 21000 रुपए दिए जाएंगे। 6 न्यूट्रिशियस किट अलग से दी जाएंगी।
विकसित दिल्ली के लिए भाजपा का संकल्प- महिलाओं का सशक्तिकरण एवं गरीब और वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ को बनाएंगे मजबूत, दिल्ली की बहनें और वरिष्ठ नागरिक अब नहीं रहेंगे मजबूर !!
कमल का बटन दबाएं भाजपा को जिताएं#BJPKeSankalp pic.twitter.com/o8T4RlcuVq
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 17, 2025
बीजेपी घोषणा पत्र की बड़ी बातें
1. महिला समृद्धि योजना के तहत हर महीने महिलाओं 2500 रुपए- बीजेपी के दिल्ली संकल्प में महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति माह 2500 रुपये हर महिला दिया जाएगा। पहली कैबिनेट में यह पारित करेंगे।
2. एलपीली सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी- LPG सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। होली और दीवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।
3. गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए की मदद- मातृ सुरक्षा वंदन योजना को और अधिक ताकत देने के लिए 6 पोषण किट्स दी जाएंगी। इसके साथ ही 21 हजार रुपये हर गर्भवती महिला को दिए जाएंगे।
4. होली दीपावली पर 1-1 सिलेंडर मुक्त- LPG सिलेंडर पर गरीब महिलाओं को 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। होली और दीवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।
5. आयुष्मान भारत दिल्ली में लागू करेंगे- आयुष्मान भारत दिल्ली में भी लागू होगा। आयुष्मान योजना से 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिलेगा।
6. 5 लाख रुपए तक अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा- आयुष्मान योजना से 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिलेगा, 70 साल के ऊपर के बुजुर्ग को 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर देंगे।
7. वरिष्ठ नागरिकों को 3000 पेंशन- 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों आदि की पेंशन 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये की जाएगी।
8. दिल्ली में अटल कैंटीन की शुरूआत- अटल कैंटीन योजना को लॉन्च करेंगे। झुग्गियों में पांच रुपये में राशन दिया जाएगा।
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। वहीं 8 फरवरी मतगणना की जाएगी। दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन भी है। बीजेपी ने दिल्ली की 70 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. पार्टी ने दो सीटें बुराड़ी और देवली सहयोगी दलों- जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ी हैं।
