आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम का ऐलान मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही, शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हो गई है और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। शमी ने आखिरी बार भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में खेला था लेकिन चोट के कारण वो टीम से बाहर हो गए थे। भारतीय वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल की भी एंट्री हुई है।जिन्होंने टी20 और टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया है। वो बैकअप ओपनर के रूप में टीम में चुने गए हैं। टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने फिर से गेंदबाजी शुरु कर दी है ऐसे में उन्हें भी टीम में जगह मिली है।
चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज के लिए स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल(VC), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह हर्षित राणा (सिर्फ इंग्लैंड सीरीज के लिए)
‘हाइब्रिड मॉडल’ में होगी चैम्पियंस ट्रॉफी
चैम्पियंस ट्रॉफी इस बार ‘हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है। चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे। टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप-ए में हैं। उनके साथ बाकी दो टीमें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड को रखा गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा। जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। पहला सेमीफाइनल दुबई, जबकि दूसरा लाहौर में होगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 10
Views Today : 13