कोलकाता के चर्चित आरजी कर रेप-हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। उसकी सजा का ऐलान सोमवार को होगा। संजय रॉय को BNS के सेक्शन 64, 66 और 103(1) के तहत दोषी करार दिया गया है। कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय पर पिछले साल नौ अगस्त को शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित सरकारी अस्पताल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ जघन्य अपराध करने का आरोप लगाया गया था। अदालत ने आज संजय रॉय को दोषी करार दे दिया है। अदालत ने 162 दिन बाद फैसला सुनाया है। CBI ने आरोपी संजय के लिए फांसी की मांग की है।
162 दिन, 50 गवाहों के पूछताछ के बाद हुआ फैसला
कोर्ट का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत है कि वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेमिनार रूम में गया और वहां आराम कर रही महिला डॉक्टर के साथ रेप कर मारपीट किया और फिर उसकी हत्या कर दी। डॉक्टर की हत्या और रेप मामले में आरोपी संजय रॉय पर मुकदमे की सुनवाई 9 जनवरी को पूरी हुई, जिस दौरान 50 गवाहों से पूछताछ की गई। इस मामले में 12 नवंबर को बंद कमरे में सुनवाई शुरू हुई थी, इसके 57 दिन बाद सियालदह अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिरबन दास ने फैसला सुनाया। मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इससे एक दिन पहले ही डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार रूम से बरामद किया गया था। बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया था।
संजय रॉय ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया
आरोपी संजय रॉय ने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया। जज ने संजय से कहा कि आप पर आरोप लगाया गया है कि 9 अगस्त को आप आरजी कर में दाखिल हुए और आपने डॉक्टर पर हमला किया और उनकी मृत्यु हो गई और आपने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। इन सबके विरुद्ध धारा 64,66 और धारा103(1) दी गई है। अपराध सिद्ध हो गया है और आप दोषी पाए गए हैं। जज ने कहा कि धारा 64 यानी 10 वर्ष से कम नहीं और धारा 66 यानी 25 वर्ष या आजीवन कारावास की सजा या मृत्युदंड। और जिस तरह से तुमने पीड़िता का गला दबाया, तुम्हें मौत या कारावास की सजा दी जा सकती है। सोमवार को क्वांटम की जानकारी दी जाएगी। मेरा अवलोकन सीबीआई द्वारा दिए गए साक्ष्यों से है। तुम्हें आज जेल भेजा जाता है। इस पर संजय ने कहा कि मुझे झूठा फंसाया गया है।
8 अगस्त की रात हुआ था ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर
आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को अरेस्ट किया था। इस घटना के बाद देशभर में कोलकाता समेत देशभर में प्रदर्शन हुए। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही थीं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 12