केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत तेलुगु कवि और नाटककार गुराजादा अप्पा राव के प्रसिद्ध कथन ‘कोई देश केवल उसकी मिट्टी से नहीं है, बल्कि देश उसके लोगों से है।’ यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक बजट था। निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। इनकम टैक्स, सरकारी योजना, किसानों के लिए स्कीम से लेकर नए स्टार्टअप तक के लिए मोदी सरकार ने देशवासियों को राहत दी है। बजट पेश होने के बाद हर घर में एक चर्चा आम होता है। वो है- क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? तो आइए नजर डालते हैं कि यूनियन बजट 2025-26 से आम नागरिकों के लिए क्या जरूरी खबर है जिनसे उनके रोजाना जिंदगी पर फर्क पड़ता है।
क्या-क्या हुआ सस्ता?
- 36 कैंसर दवाएं
- मेडिकल उपकरण
- LED सस्ती
- भारत में बने कपड़े
- मोबाइल फोन बैटरी
- 82 सामानों से सेस हटा
- लेदर जैकेट
- जूते
- बेल्ट
- पर्स
- ईवी वाहन
- LCD
- LED टीवी
- हैंडलूम कपड़े
बजट 2025 में क्या हुआ महंगा
- फ्लैट पैनल डिस्प्ले, टीवी डिस्प्ले
- फैबरिक (Knitted Fabrics)
मिडिल क्लास लोगों को बड़ी राहत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-25 का बजट पेश करने के दौरान मिडिल क्लास लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। मोदी सरकार ने अब 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने का ऐलान किया है।
इनकम टैक्स पर अब तक सबसे बड़ा ऐलान
- 12 लाख की इनकम तक कोई टैक्स नहीं
- 12 से 16 लाख तक 15 % टैक्स
- 16 से 20 लाख तक 20 % टैक्स
- 20 से 24 लाख तक 25 % टैक्स
