विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Union Budget 2025 पर आया प्रधानमंत्री का रिएक्शन, बोले- मिडिल क्लास की जेब भारी करेगा ये बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने साल 2025-2026 के लिए शनिवार को संसद में बजट पेश किया। यह मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक बजट है। निर्मला सीतारमण ने लगातार 8 वीं बार बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने आम बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखने की कोशिश की है। वित्त मंत्री ने कई दवाइयों से कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आम आदमी का बजट बताया है। पीएम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी तारीफ की है। पीएम मोदी ने कहा, ये बजट मिडिल क्लास की जेब भारी करेगा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को तेजी देगा। बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बजट से पहले मैं माता लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी पढ़ा। पीएम ने कहा मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती है। समृद्धि और कल्याण भी देती है। मैं मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब एवं मध्यम वर्ग पर समुदाय पर विशेष कृपा हो।

ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है-PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आम बजट को जनता जनार्दन का बजट करार दिया। उन्होंने कहा, ‘आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। हमने युवाओं के लिए कई क्षेत्रों के लिए रास्ते खोले हैं। विकसित भारत के मिशन को आम नागरिक ही आगे बढ़ाएगा। ये बजट सेविंग्स को बढ़ाएगा। इस बजट से देश में ग्रोथ काफी तेजी से बढ़ेगी जिससे विकसित भारत के मिशन को और ड्राइव फोर्स मिलेगा। मैं वित्त मंत्री को इसके लिए बधाई देता हूं।’उन्होंने कहा कि आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है।

ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा-प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे? ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है। इस बजट में 12 लाख तक के आय वाले लोगों को टैक्स मुक्त कर दिया गया है। इस बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये कर दी गई है। बजट में किसानों के लिए तमाम ऐलान किए गए हैं। इस बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस बजट में रिफॉर्म की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। न्यूक्लियर एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का निर्णय बहुत ही ऐतिहासिक है। बजट में रोजगार के सभी क्षेत्रों को हर प्रकार से प्राथमिकता दी गई है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस