विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Mahakumbh 2025: अबतक 34 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, बसंत पंचमी से अलर्ट पर मेला प्रशासन

महाकुंभ का आज 21वां दिन है। श्रद्धालु सवेरे से ही संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। 3 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। वसंत पंचमी के मौके पर महाकुंभ में होने वाला तीसरा अमृत स्नान सोमवार सुबह 5 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले सुबह 4 बजे पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अमृत स्नान के लिए संगम घाट पर पहुंचेगा। इसके बाद एक-एक करके अन्य 12 अखाड़े भी संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके देखते हुए सरकार और मेला तंत्र सक्रिय है। भीड़ और सुरक्षा की निगरानी हेलिकॉप्टर से की जा रही है। बसंत पंचमी स्नान को देखते हुए 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। VVIP पास रद्द है। मेले में पुलिस और साधु की झड़प का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस साधुओं की गाड़ी बैरियर पर रोक रही है, लेकिन वे जबर्दस्ती अंदर घुसना चाह रहे हैं। एक साधु बैरिकेड्स गिरा दिया इसके बाद उसकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई।

34 करोड़ लोग से ज्यादा करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाई डुबकी

प्रयागराज के इस महाकुंभ अब तक 34 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। दोपहर 2 बजे तक 97 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 34.57 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मौनी अमावस्या के दिन 29 और 30 जनवरी की दरमियानी रात 2 बजे के करीब प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मची थी। घटना के करीब 16 घंटे बाद महाकुंभ प्रशासन ने 30 श्रद्धालुओं की मौत और 60 के घायल होने की पुष्टि की थी। सीएम योगी ने एक जनसभा में स्वयं कहा कि महाकुंभ मेला में अब तक 34 करोड़ श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इन श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाई है। दुनिया महाकुंभ की व्यवस्था को देखकर अभिभूत है। व्यवस्था की सराहना कर रही है।

प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री बंद

महाकुंभ में संगम स्नान का विशेष महत्व है करोड़ों श्रद्धालु पुण्य अर्जित करने के लिए यहां डुबकी लगाते हैं। खासतौर पर बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान का महत्त्व अधिक बढ़ जाता है। बसंत पंचमी पर महाकुंभनगर को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है। 1200 मेडिकल स्टाफ कुंभ क्षेत्र में और 500 एसआरएन अस्पताल में तैनात रहेंगे। एसआरएन में 200 यूनिट ब्लड बैंक तैयार किया गया है, 150 बेड रिजर्व हैं, जबकि कुंभनगर के 23 अस्पतालों में 360 बेड उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर और मंडल के सभी डॉक्टर अलर्ट रहेंगे। 60 रेजिडेंट डॉक्टरों को 24 घंटे मुस्तैद रखा गया है। 30 सीटी स्कैन मशीनें, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड समेत सभी जांच सुविधाएं सक्रिय रहेंगी। चार सदस्यीय मेडिकल टीम ने अस्पतालों की जांच पूरी कर ली है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस