विज्ञापन के लिए संपर्क करें

महामंडलेश्वर पद से Mamta Kulkarni ने दिया इस्तीफा, कही ये बात

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने तमाम विवादों के बाद (Mamta Kulkarni) ने सोमवार को महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर के जानकारी दी है। ममता कुलकर्णी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की बात बताई। इस वीडियो में वीडियो बताया कि ‘वो महामंडलेश्वर यमई ममता नंदगिरी इस पद को छोड़ रही हैं।’ ममता (Mamta Kulkarni) ने यह भी कहा कि ‘वह 25 साल से साध्वी हैं और आगे भी साध्वी ही रहेंगी।’

ममता कुलकर्णी ने छोड़ा पद

ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिए है और उन्होंने कई अन्य बातें कही हैं। ममता कुलकर्णी ने कहा कि, ‘मैंने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर यमई ममता नंदगिरी के पद से इस्तीफा दे दिया हैं।’ उन्होंने कहा कि 25 साल की साधना के बाद उन्हें यह पद दिया गया था। उनके पद के कारण अखाड़ों में दिक्कतें आ रही थीं। इसके अलावा पूर्व एक्ट्रेस (Mamta Kulkarni) ने कहा कि, ‘वह 25 साल से साध्वी हैं और आगे भी रहेंगी।’

पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी से लिया गया पैसा

पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) अपने वीडियो में बताती हैं कि, ‘उन्हें कैलाश, मानसरोवर या हिमालय जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सारी दुनिया पहले से ही उनके सामने है।’ ममता पर 10 करोड़ रुपये देकर पद लेने का आरोप लगा था, इस पर उन्होंने आगे सफाई देते हुए बताया कि, ‘मैं आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का सम्मान करती हैं।’ इसी के साथ उन्होंने स्पष्ट किया कि, ‘मुझसे 2 लाख रुपये मांगे गए थे, जो महामंडलेश्वर जय अंबा गिरि ने अपने हाथों से अखाड़े के आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को दिए।’ आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी का इस्तीफा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास के बीच पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को महामंडलेश्वर का पद देने को लेकर विवाद के बाद आया है।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस