कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लैटेंट पर की गई टिप्पणियों के बाद यूट्यूबर समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा और अन्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई शहरों में इनके खिलाफ केस दर्ज कराए जा रहे हैं। इस क्रम में महाराष्ट्र पुलिस की साइबर ब्रांच ने कॉमेडी शो के सभी एपिसोड की समीक्षा करने के बाद मामला दर्ज किया है। वहीं NCW ने भद्दी टिप्पणी के लिए रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य साथियो को तलब किया है। 17 फरवरी को सुनवाई निर्धारित की गई है। एनसीडब्ल्यू के पत्र में लिखा है, ‘खासकर ऐसे समाज में जो समानता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को महत्व देता है, ये टिप्पणियां, जिन्होंने तीव्र सार्वजनिक आक्रोश को भड़काया है, उस गरिमा और सम्मान का उल्लंघन करती हैं जिसका हर व्यक्ति हकदार है।’
अबतक 30 गेस्ट को भेजा गया समन
अब तक इस शो में हिस्सा लेने वाले 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने यूट्यूब को पत्र लिखकर सभी वीडियो हटाने के लिए कहा है। साइबर डिपार्टमेंट ने साइबर एक्ट के तहत 30 गेस्ट्स को समन सेक्शन 67 के तहत मामला दर्ज किया हैl साइबर डिपार्टमेंट ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को सारे के सारे एपिसोड हटाने के लिए कहा है। इसके अलावा पहले एपिसोड से लेकर अब तक शामिल हुए करीब 30 गेस्ट्स को सम्मन भेजा जा रहा है। इसमें आशीष चचलानी और अपूर्व मखीजा का भी नाम शामिल है। यूट्यूबर्स की गई अपमानजनक और नस्लवादी टिप्पणियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
पुलिस ने किया यूट्यूबर आशीष चंचलानी का बयान दर्ज
महाराष्ट्र की खार पुलिस ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी का बयान दर्ज कर लिया है। समय रैना देश से बाहर हैं, उनसे संपर्क किया गया है। रणवीर इलाहाबादिया के मैनेजर से संपर्क किया गया है। वह कभी भी बयान के लिए पेश हो सकते हैं। खार पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है। पुलिस BookmyShow से भी संपर्क करेगी। पुलिस के मुताबिक शो पिछले साल 14 नवंबर को रिकॉर्ड किया गया था, यूट्यूब पर डाला गया और फिर किसी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर डाल दिया, तब से यह वायरल हो गया। रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी के साथ-साथ शो के निर्माता तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा सहित कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा की गई अपमानजनक और अनुचित टिप्पणियों ने आयोग का काफी ध्यान खींचा है।
जांच के लिए स्पेशल इंक्वायरी टीम गठित
इंडियाज़ गॉट लेटेंट विवाद मामले की जांच करने के लिए 3 पुलिस अधिकारियों की एक SET (स्पेशल इंक्वायरी टीम) बना दी है। तीनों अधिकारियों को इस मामले की जांच के लिए अलग-अलग टास्क दिए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की एक टीम हेबिटेट गई थी, जहां उन्होंने विवादित एपिसोड की डिटेल मांगी और सीसीटीवी फुटेज मांगा है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट के शूट के समय काला पर्दा लगा दिया जाता है, जिस वजह से यह शो पूरी तरह से CCTV में शूट नहीं हो पाता। इसके अलावा शो शूट करने के लिए लोगों को बाहर से बुलाया जाता है, जो शूट खत्म होते ही कैमरा और रिकॉर्ड किए कंटेंट साथ लेकर चले जाते हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7