विज्ञापन के लिए संपर्क करें

इलियाना डिक्रूज बनने वाली है दूसरी बार मां, पोस्ट शेयर कर दी ये जानकारी

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इलियाना डिक्रूज अपने पति माइकल डोलन के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। न्यूज़ ईयर ईव पर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि, अब इलियाना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की है कि वो प्रेग्नेंट हैं।

इलियाना डिक्रूज ने शेयर की स्टोरी

साल 2023 में एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज पहली बार मां बनीं। अब एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने की खुशी का लुत्फ उठाने जा रही हैं। इलियाना डिक्रूज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर खुशखबरी शेयर की है कि वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने पॉपकॉर्न स्नैक्स और एंटासिड च्यू के पैकेट की तस्वीर पोस्ट की है। इस स्टोरी को एक्ट्रेस ने दोपहर 12:43 बजे शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे बताओ कि तुम प्रेग्नेंट हो बिना बताए कि तुम प्रेग्नेंट हो।’ इस तरह उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया।

इलियाना और माइकल ने गुपचुप रचाई शादी  

आपको बता दें, इलियाना और माइकल ने साल 2023 में गुपचुप तरह से शादी रचाई थी। गौरतलब है कि, एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने पहली बार अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। हर कोई हैरान था क्योंकि एक्ट्रेस की शादी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपनी शादी के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की थी। 1 अगस्त 2023 को इलियाना ने अपने बेटे का स्वागत किया और उसकी पहली तस्वीर शेयर की।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस