शनिवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से नई दिल्ली की यात्रा कर रहे थें.यात्रा के दौरान उनको एयर इंडिया की टूटू हुई सीट पर मजबूरी में बैठना पड़ा.जिसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री ने गुस्सा कर अपने X पर एक पोस्ट शेयर किया और एयर इंडिया की टूटी और धंसी हुई सीट को लेकर जमकर बरसे.शिवराज सिंह चौहान के पोस्ट के बाद देश में सियासत गरमा गई है.
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों ने शिवराज सिंह चौहान के इस पहल को सराहा है तो वहीं विपक्ष ने शिवराज सिंह चौहान और केंद्र सरकार दोनों पर तंज कसा.
एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के पोस्ट के बाद देश के नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू एक्टिव हुए.नायडू के कार्यालय के बयान के अनुसार उड्डयन मंत्री ने तुरंत एयर इंडिया से बात की और एयरलाइन को शिवराज सिंह चौहान से बात करने के अलावा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.बयान में नायडू के हवाले से कहा गया कि विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) भी “मामले के विवरण पर तुरंत गौर करेगा.
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद कहा की आखिर की टूटी हुई सीट मिलने पर वो चुप कैसे रह सकते थें.उन्होंने कहा सार्वजनिक रूप से ये मुद्दा उठाना जरूरी है ताकी किसी और को परेशानी न हो.शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई गलत चीज अगर है तो एक रास्ता ये है कि कुछ मत बोलो, लेकिन मुझे लगा कि सवाल मेरा नहीं है, अगर बाकी यात्रियों को भी तकलीफ होती है तो ये चीज मैनेजमेंट को उनके पता चलना चाहिए ताकि आगे ये स्थिति ना बने.
आपको बता दें सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान ने लिखा था – “उन्हें लगा था कि टाटा समूह द्वारा पूर्ववर्ती सरकारी स्वामित्व वाली एयरलाइन के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया की सेवा में सुधार होगा, लेकिन यह एक गलत धारणा साबित हुई.”
कृषि मंत्री ने इस घटना को लेकर एयर इंडिया प्रबंधन से भी सवाल किया और पूछा कि क्या वह यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा कि भविष्य में किसी भी यात्री को ऐसी असुविधा का सामना न करना पड़े या यात्रियों की अपने गंतव्य पर जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाना जारी रखेगा?चौहान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माफी मांगी और मंत्री को आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच कर रही है. बाद में, एक प्रेस बयान में, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन पूरी तरह से जांच कर रही है.बयान में कहा गया कि एयर इंडिया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल से दिल्ली की उड़ान में हुई असुविधा के लिए गहरा खेद व्यक्त करता है. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “यह उस सेवा के मानक को नहीं दर्शाता है जिसे हम अपने मेहमानों को प्रदान करने का प्रयास करते हैं, और हम इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.












Users Today : 6
Views Today : 6