प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए। प्रत्येक किसान को 2 हजार रुपये मिले। इस अवसर पर पीएम मोदी ने मोतिहारी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और बरौनी में एक दूध संयंत्र का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कई मुख्यमंत्री और देशभर के किसान शामिल हुए। ये कार्यक्रम भागलपुर के हवाई अड्डे मैदान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने उन्हें ‘बिहार के लोक प्रिय बिहार के विकास के लिए समर्पित हमारे लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी’ कहकर संबोधित किया।
जंगलराज वालों को जनता माफ नहीं करेगी-पीएम मोदी
पीएम मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना की इसके बाद प्रयागराज महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी ने लालु यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में 6 बार जंगलराज और 3 बार कांग्रेस का जिक्र कर घेरा। कहा- पहले छोटे किसानों का हक बिचौलिये हड़प लेते थे, लेकिन ये मोदी है, नीतीश जी हैं, जो किसानों का हक किसी को नहीं खाने देंगे। PM मोदी ने कहा- ये जो जंगलराज वाले हैं, इनको हमारी धरोहर, आस्था से नफरत है। वे महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। पीएम ने कहा कि जिन्होंने पशुओं का चारा खाया वे हालात को बदल नहीं सकते।
नीतीश ने याद दिलाया 2005 का बिहार
इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में 20 साल पहले के लालू-राबड़ी शासनकाल और उसके बाद खुद के कार्यकाल में हुए विकास के कामों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2005 के पहले वाले बिहार में शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. अब देर रात लोग बिना भय के बाहर घूमते हैं। सीएम ने कहा कि आप जान लीजिए सब लोग प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में हैं। अब इधर-उधर कुछ नहीं, पूरे बिहार में इन्हीं के नेतृत्व में आगे काम बढ़ेगा। हम लोग मिलकर उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे। अगली बार जो होने वाला है, उसमें भी आप लोगों से यही उम्मीद करते हैं कि बड़े पैमाने पर सहयोग दीजिए। नीतीश कुमार ने इस बयान के साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी-जेडीयू के अलग लड़ने की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 12