विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Nitish Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट विस्तार में ये 7 नेता बने मंत्री, बीजेपी ने ऐसा साधा जातीय समीकरण

बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट (Nitish Cabinet Expansion) का विस्तार हो गया है। सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। शाम चार बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार सरकार के नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी सात मंत्री बीजेपी के कोटे से हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सारावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी इस मौके पर उपस्थित थे।

इन 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बीजेपी कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में संजय सरावगी (दरभंगा), सुनील कुमार (बिहारशरीफ), जीवेश मिश्रा (जाले), कृष्ण कुमार मंटू (छपरा, अमनौर), विजय मंडल (अररिया, सिकटी), राजू सिंह (साहेबगंज) और मोती लाल प्रसाद (रीगा) शामिल हैं। इन सभी विधायकों का अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा प्रभाव है। इनकी नियुक्ति से बीजेपी को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। बीजेपी कोटे से सबसे पहले संजय सरावगी ने मैथिली भाषा में शपथ ली। उनके बाद सुनील कुमार और जीवेश मिश्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जीवेश मिश्रा ने भी मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण की।

विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने की कोशिश

विधानसभा चुनाव से पहले ठीक पहले BJP के इन सातों विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे BJP की बिहार सरकार में भूमिका और मजबूत हुई है। जानकारों के मुताबिक इसे बीजेपी का बड़ा दांव मानाजा रहा है। सीमांचल से सिकटी के भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाया गया। विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाने के बहाने एनडीए ने सीमांचल में अति पिछड़ा वोट बैंक पर सेंधमारी की कोशिश की है। विजय कुमार मंडल केवट जाति से आते हैं और इस जाति सहित अति पिछड़ा का एक बड़ा वोट बैंक सीमांचल में है। विजय कुमार मंडल पांच बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। सियासत की दुनिया में उनका सफर आनंद मोहन की पार्टी रही बिहार पीपुल्स पार्टी, राजद, लोजपा, जदयू और भाजपा तक रही है। इससे पहले भी 2000 में राजद की सरकार में वे बिहार सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। बिहार सरकार के मुख्य सचेतक भी रह चुके हैं। नीतीश कैबिनेट विस्तार में रीगा के भाजपा विधायक मोतीलाल प्रसाद को भी मंत्री पद मिला। दुकानदार से विधायक बने मोतीलाल प्रसाद ने 2010 और 2020 में जीत हासिल की, लेकिन 2015 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वैश्य समाज से आने वाले मोतीलाल प्रसाद जिले के तीसरे वैश्य मंत्री हैं। उनका राजनीतिक सफर, पारिवारिक पृष्ठभूमि और शैक्षणिक योग्यता भी काफी दिलचस्प है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस