लोकसभा चुनाव के 4 चरण पूरे होने के बाद अगले 3 चरण की चुनावी तैयारियां जोरों पर है। चुनावी मुद्दा विकास के साथ-साथ पाकिस्तान -POK तक पहुंच गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एकबार पीओके को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में महंगाई को लेकर हुई हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीओके को भारत का हिस्सा बताया। पाकिस्तान को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत इसे ले लेगा।
अनुच्छेद 370 हटने से कश्मीर में आई शांति- शाह
दरअसल पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में अमित शाह ने बुधवार को एक रैली की। इस रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने पीओके का मुद्दा उठाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2019 में कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां शांति वापस आ गई। अब पीओके के नागरिक आजादी के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव इंडी अलायंस के भ्रष्ट नेताओं और नरेंद्र मोदी के ईमानदार नेताओं के बीच चुनाव का है। पीएम मोदी पर मुख्यमंत्री रहते हुए और फिर प्रधानमंत्री रहते हुए कभी भी एक पैसे की हेरा-फेरी का आरोप नहीं लगा. अब बंगाल को तय करना है कि क्या उन्हें घुसपैठिए चाहिए या फिर शरणार्थियों के लिए CAA. बंगाल को तय करना है कि क्या वे जिहाद के लिए वोट करना चाहते हैं या फिर विकास के लिए।
“मुल्ला, मदरसा और माफिया की खातिरदारी कर रही ममता”
इतना ही नहीं अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निशाने पर लिया और कहा कि ममता बनर्जी सरकार “मां, माटी, मानुष” के वादे पर सत्ता में आई थी, लेकिन अब “मुल्ला, मदरसा और माफिया” की खातिरदारी कर रही है केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि टीएमसी सरकार ने इमामों को मासिक सैलरी दी, लेकिन पुजारियों और मंदिरों की देखरेख करने वालों को एक पैसा भी नहीं दिया. उन्होंने कहा, “टीएमसी ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे पर सत्ता में आई थी। लेकिन उनका ध्यान अब ‘मुल्ला, मदरसा, माफिया’ पर केंद्रित हो गया है। यहां इमामों को महीने पर तनख्वाह दी जाती है,लेकिन पुजारियों और मंदिरों के रखवालों को कुछ नहीं मिलता। हालांकि ताजिया (मुहर्रम पर जुलूस) में कोई बाधा नहीं है, लेकिन दुर्गा पूजा और काली पूजा पर विसर्जन जुलूस निकालने में नियमित बाधाएं हैं, क्या इसे जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।”
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6