मॉरीशस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi in Mauritius) को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (GCSK) देने की घोषणा की है। मोदी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं। यह पुरस्कार भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है। यह किसी अन्य राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। रामगुलाम ने कहा कि मोदी यह विशिष्ट सम्मान पाने वाले पांचवें विदेशी नागरिक हैं।
भोजपुरी के रंग में रंगे प्रधानमंत्री मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस (Pm Modi in Mauritius) में भारतवंशियों को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए कहा, साथियों, दस साल पहले आज ही के दिन मैं मॉरीशस आया था। तब होली एक हफ्ते पहले बीत चुकी थी और मैं भारत से फगवा (होली) की उमंग लेकर आया था। इस बार मैं मॉरीशस से होली के रंग लेकर भारत जाऊंगा, क्योंकि 14 तारीख को वहां भी रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। पीएम ने कहा कि हम एक परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और अन्य लोग यहां मौजूद हैं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। जब भी मैं मॉरीशस आता हूं, तो ऐसा लगता है जैसे में अपने ही लोगों के बीच हूं। मॉरीशस के नागरिकों को उनके राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, मॉरीशस के पीएम ने अभी घोषणा की है कि वे मुझे अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करेंगे। मैं आपके फैसले को विनम्रता के साथ स्वीकार करना चाहता हूं। यह भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है।
गंगाजल, मखाना और बनारसी साड़ी सहित कई उपहार भी सौंपे
दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मंगलवार सुबह मॉरीशस पहुंचे मोदी (Pm Modi in Mauritius) ने गोखूल को कई अन्य उपहार भी दिए। जिसमें बिहार का सुपरफूड मखाना और महाकुंभ से संगम का जल शामिल है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति गोखुल की पत्नी वृंदा गोखुल को बनारसी सिल्क की साड़ी भी भेंट की। मॉरीशस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी से पीएम मोदी के मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें से एक तस्वीर में वो हाथ में मखाने का डिब्बा लिए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में पीएम मोदी राष्ट्रपति गोखुल और उनकी पत्नी के सामने सादेली बॉक्स में बनारसी सिल्क साड़ी लिए खड़े दिख रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में पीएम मोदी कांसे और तांबे के बर्तन में महाकुंभ से संगम का पानी मॉरीशस के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को भेंट करते दिख रहे हैं।

Mauritius
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ने कहा कि 50 साल पहले गंगाजल मॉरीशस लाया गया था और गंगा तालाब में चढ़ाया गया था। उन्होंने कहा कि अगर भाषा और खाने के संदर्भ में देखें तो मॉरीशस में मिनी इंडिया बसता है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ, हमारा 500 साल का इंतजार खत्म हुआ, तो भारत में जो उत्साह और उत्सव था, यहां मॉरीशस में भी उतना ही बड़ा महोत्सव हमने देखा। आपकी भावनाओं को समझते हुए तब मॉरीशस ने आधे दिन की छुट्टी भी घोषित की थी।
यह भी पढ़े- Pakistan Train Hijack: कैद में 182 यात्री, 20 सैनिकों की हत्या, आखिर कैसे हाईजैक हो गई ट्रेन
मॉरीशस में मिनी इंडिया बसता है-PM Modi
राष्ट्रपति गोखूल से मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस (Pm Modi in Mauritius) के अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन में एक पौधा लगाया।

PM मोदी ने विशेष सद्भावना का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को अपने मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीन रामगुलाम और उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम को ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (ओसीआई) प्रदान किये। प्रधानमंत्री मोदी ने ओसीआई कार्ड देने की घोषणा एक सामुदायिक कार्यक्रम में की जिसमें मॉरीशस मंत्रिमंडल के सदस्यों, सरकारी अधिकारियों और नेशनल असेंबली के सदस्यों सहित 3,500 से अधिक लोग शामिल हुए।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 3
Views Today : 3