भारत में टेलीकॉम कस्टमर्स को बहुत जल्द एलन मस्क की कंपनी इंटरनेट सर्विस देने वाली है। भारती एयरटेल (Airtel) के बाद अब Jio Platforms Limited (JPL) ने SpaceX के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है। इसके तहत भारत में कस्टमर्स को Starlink की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदान की जाएगी। इस एग्रीमेंट के तहत जियो कंपनी देश भर में ब्रॉडबैंड सर्विस देने के लिए स्टारलिंक की दुनिया भर में मौजूद लोअर अर्थ आर्बिट सैटेलाइट का इस्तेमाल करेगी। रिलायंस जियो इस एग्रीमेंट के तहत देशभर में ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करेगी। खासकर भारत के दूर दराज इलाकों में और उन ग्रामीण इलाकों में जहां पर इंटरनेट की पहुंच अभी भी काफी कठिन है।
Starlink देता है पूरी दुनिया में यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट
स्टारलिंक पूरी दुनिया में यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट देता है। उसके पास पृथ्वी की निचली कक्षा में 7 हजार से ज्यादा सैटेलाइट का दुनिया का सबसे बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क है। स्टारलिंक इंटरनेट के जरिए स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल आसानी से किया जा सकता है। जियो कंपनी ने कहा है कि यह एग्रीमेंट कंपनी के उस प्रतिबद्धता को दिखाता है जिसमें जिओ कंपनी पूरे भारत में सभी इंडस्ट्रीज, छोटे और मीडियम टाइप के बिजनेस और इसी तरह के दूसरे बिजनेस समूह के लिए विश्वसनीय इंटरनेट सर्विस मिल सके।
Stars are aligned! ⭐🚀
Jio + @SpaceX = @Starlink for #DigitalIndia#WithLoveFromJio pic.twitter.com/oPDdaCcm5o
— Reliance Jio (@reliancejio) March 12, 2025
डील के बाद Jio के इंटरनेट की दुनिया में होगा बड़ा बदलाव
समझौते में शामिल कंपनियों में से एक जियो जहां दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है तो वहीं स्टारलिंक दुनिया का अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर है। स्टारलिंक का काम दूर-दराज के इलाकों को भी सैटेलाइट के जरिए तेज इंटरनेट से जोड़ना है। इसमें कंपनी एक किट उपलब्ध करवाती है जिसमें राउटर, पावर सप्लाई, केबल और माउंटिंग ट्राइपॉड दिया जाता है। हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए डिश को खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। iOS और एंड्रॉयड पर स्टारलिंक का एप मौजूद है, जो सेटअप से लेकर मॉनिटरिंग करता है। इस डील के बाद जियो के इंटरनेट की दूर दराज के इलाकों में पहुंच बढ़ेगी और तेज इंटरनेट सुविधा मिलेगी।
हर भारतीय की किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच हो-रिलायंस जियो
रिलायंस जियो के ग्रुप सीईओ मैथ्यू ओमन ने कहा, ‘हर भारतीय की किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच हो, यह जियो की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टारलिंक को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ हमारा सहयोग हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और सभी के लिए बिना रूकावट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है। जियो के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में स्टारलिंक को एकीकृत करके, हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और इस एआई-संचालित युग में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की विश्वसनीयता और पहुंच को बढ़ा रहे हैं, जिससे देश भर के समुदायों और व्यवसायों को सशक्त बनाया जा सकेगा।’
जियो से पहले Airtel ने भी किया स्टारलिंंक से कोलैबरेशन
जियो से पहले मंगलवार को एयरटेल (Airtel) ने एलन मस्क की स्टारलिंंक से कोलैबरेशन करने का ऐलान किया था। खास बात यह है कि भारत में स्टारलिंक के दो ही प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं। दोनों से ही स्टारलिंक ने हाथ मिला लिया है।एयरटेल ने कल स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने एलन मस्क की फर्म स्पेसएक्स के साथ स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विसेज को भारत में लाने के लिए एग्रीमेंट किया है। यह भारत में साइन होने वाला पहला समझौता है, जो देश में स्टारलिंक को बेचने के लिए स्पेसएक्स को अनुमति प्राप्त करने के अधीन है। एयरटेल और स्पेसएक्स, स्टारलिंक के डिवाइस एयरटेल के रिटेल स्टोर्स के माध्यम से ग्राहकों को पेश करने और सर्विसेज उपलब्ध कराने की संभावनाएं तलाशेंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 1
Views Today : 1