उत्तर प्रदेश में होली(Holi 2025) और जुमे की नमाज (Ramdan) को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लगभग 64 सालों बाद ऐसा हुआ है जब रमजान में जुमे की नमाज और होली(Holi) का दिन, एक ही मौके पर पड़ रहा है। इसलिए संवेदनशील जिलों में प्रशासन और पुलिस (UP Police) द्वारा भाईचारा कमेटियों की बैठक भी कराया जा रहा है। ताकि जुमा और होली दोनों, शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हों। संभल, शाहजहांपुर, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली आदि जिलों के संवेदनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती की गई है। होली के मद्देनजर कई जिलों की मस्जिद कमेटियों ने जुमे की नमाज को लेकर परिवर्तन किया है। इसकी सूचना भी मस्जिदों के बाहर लगा दी गई है। कई मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है, ताकि उन पर रंग-गुलाल ना पड़े और अमन-चैन कायम रहे। कुछ जगहों पर तो जुमे की नमाज का वक्त भी बदल दिया गया है।
कोई नई परंपरा शुरू किए जाने की अनुमति नहीं
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहीं भी कोई नई परंपरा शुरू किए जाने की कतई अनुमति न दिए जाने के साथ ही इंटरनेट मीडिया की निरंतर सघन निगरानी का कड़ा निर्देश दिया है। प्रदेश के संवेदनशील जिलों में शामिल संभल, शाहजहांपुर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ व अन्य स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मु्ख्य स्थानों पर निकलने वाले होली के जुलूसों के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा। सादे कपड़ों में भी एटीएस और एसटीएफ के कमांडो तैनात रहेंगे। इसके साथ ही जुमे की नमाज के समय भी चौकसी बढ़ी रहेगी। इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। यूपी के शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा करीब 67 मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से ढका गया है। यहां ‘लाट साहब’ के जुलूस के लिए पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रही है। हर छोटी-बड़ी मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात है।
कई जिलों में नमाज का समय बदला
यूपी में रमजान के जुमे की नमाज दोपहर 1 से 2 बजे के बीच होनी है। हर मस्जिद का समय अलग-अलग होता है। इस दिन ही हिंदुओं का होली का पर्व पड़ रहा है। दोपहर दो बजे तक होली खेली जाती है। ऐसे में आपसी भाईचारे के मद्देनजर मस्जिद कमेटियों की ओर से रमजान के जुमे की नमाज में बदलाव किया जा रहा है। संभल-कानपुर ,झांसी समेत कई जिलों में जुमे की नमाज का समय बदला है। संभल(Sambhal Masjid) में जामा मस्जिद कमेटी ने होली यानी 14 मार्च के दिन जुमे की नमाज दोपहर 2.30 बजे अदा करने की घोषणा की है। वहीं, कानपुर की जामा मस्जिद ने भी जुमे की नमाज में बदलाव किया है। यहां 14 मार्च को दोपहर 2.30 बजे नमाज अदा की जाएगी. मस्जिद कमेटी ने इस संबंध में नोटिस लगाकर जानकारी दे दी है। ऐसा आपसी भाईचारे के मद्देनजर किया गया है। अपील की गई है कि होली के दौरान मुस्लिम भाई घरों में रहकर इबादत करें, बेवजह बाहर न निकलें। आगरा में भी होली के मद्देनजर जुमे की नमाज में बदलाव किया गया है. यहां जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में कल 2.30 बजे जुमे की नमाज अदा की जाएगी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 1
Views Today : 1