विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Vadodara: नशे में धुत शख्स ने तेज रफ्तार कार से 3 लोगों को कुचला, फिर सड़क पर किया बवाल

Vadodara Car Accident

गुजरात के वडोदरा से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। एक कार सवार युवक ने नशे में धुत होकर अपनी कार से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया। यह घटना गुरुवार की रात करीब 12.30 बजे करेलीबाग इलाके में हुई। यह दर्दनाक घटना अमरपाली कॉम्प्लेक्स के पास हुई, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और कार के अगले हिस्से को भारी नुकसान हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला स्कूटी चला रही थी। दुर्घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और ड्राइवर को पकड़ लिया।

वडोदरा की एक यूनिवर्सिटी लॉ की पढ़ाई कर रहा नशेड़ी युवक

ड्राइवर की पहचान रक्षित चौरसिया के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का निवासी है और वडोदरा की एक यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस में दूसरी आरोपी, जो कार का मालिक है और हादसे के समय चौरसिया के साथ था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान मित चौहान के रूप में हुई है, जो वडोदरा का रहने वाला है और एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र है। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठी हो गई और चौरसिया को पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नशे की हालत में था और अजीब हरकतें कर रहा था।

नशेड़ी ड्राइवर ने हंगामा भी किया, वीडियो Viral

पूरा हादसा CCTV में कैद हुआ। 100-120 KMPH की रफ्तार में चल रही कार ने अपने आगे चल रहे वाहनों को टक्कर मारी। हेमाली को कई फीट तक घसीटा। इसके बाद कार रुक गई। मौके पर मौजूद लोग कार के पास पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। क्षतिग्रस्त हुई कार में 2 युवक सवार थे। वीडियो में नजर आ रहा है कि कार से निकला एक युवक अपना मुंह छिपाते हुए कार चला रहे युवक की ओर इशारा करता है…कहता है- मैंने कुछ नहीं किया, उसने किया। कार चला रहा युवक बाहर निकलते है जोरों से चिल्लाता है- Another Round (एक और चक्कर)…! निकिता-निकिता, ओम नम शिवाय…! पुलिस ने आरोपी कार चालक रक्षित रवीश चौरसिया (20) और उसके बगल में बैठे प्रांशु चौहान को गिरफ्तार किया है। दोनों लॉ स्टूडेंट्स हैं। रक्षित MS यूनिवर्सिटी और प्रांशु पारुल यूनिवर्सिटी का छात्र है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Sharma (@utcnewsgujarati)

पुलिस ने दर्ज किया ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय बीजेपी नेता, जिसमें शहर के बीजेपी अध्यक्ष और क्षेत्र के सांसद भी शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंचे। इस दुखद दुर्घटना के चलते इलाके में चल रहे रंगोत्सव कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया, जो होली उत्सव के तहत आयोजित किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि कार ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त लीना पाटिल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि कार चालक पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस