देश में लोकसभा चुनाव जारी है…सभी पार्टी चुनावी मैदान में हैं, साथ ही वार पलटवार का सिलसिला जारी है. गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. (CAA) नागरिकता संशोधन कानून, कश्मीर और हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर पीएम ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है. हम जहां भी जाते हैं, एक ही नारा गूंजता है “फिर एक बार, मोदी सरकार”. आखिर दुनिया को ये विश्वास कैसे है, ये रातोंरात तो नहीं हुआ है. आगे प्रधानमंत्री कहते हैं- मोदी की गारंटी का मतलब ताजा उदाहरण CAA है. 15 मई को देश में नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है. पहले लॉट में वो लोग हैं जो शरणार्थी बनकर हमारे साथ रह रहे हैं. हजारों परिवार ने प्रताड़ना झेलकर अपनी बहन, बेटियों की इज्जत बचाने के लिए हमारे देश में शरण लिया, लेकिन कांग्रेस ने उनकी एक नहीं सुनी, क्योंकि वो लोग कांग्रेस का वोटबैंक नहीं है. इसीलिए कांग्रेस ने भी इनके साथ जुल्म किया.
CAA को लेकर पीएम मोदी का ऐलान
प्रधानमंत्री कहते हैं कि ये मोदी ही है जिसने विपक्ष को बेनकाब किया है…विपक्ष को घेरते हुए पीएम मोदी कहते हैं आपने इस देश को 60 वर्षों तक सांप्रदायिक आग में जलने के लिए छोड़ दिया. मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं, यह मोदी की गारंटी है, देश-विदेश कहीं से भी, जो भी ताकत इकट्ठी करनी है कर लो’…आप CAA को खत्म नहीं कर सकते.
इंडिया गठबंधन पर पीएम का वार
पीएम मोदी ने कहा, इंडिया गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी CAA लेकर आया है, जिस दिन मोदी जाएगा, ये CAA भी जाएगा. देश की जनता जान गई है कि आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करके, हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सेक्युलरिज्म का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपकी सच्चाई बाहर नहीं आ रही थी, लेकिन मोदी ने आपकी सच्चाई उजागर कर दी है.कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है. सपा-कांग्रेस, दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है. ये झूठ का सामान बेचते हैं, ये तुष्टिकरण का, परिवारवाद का और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं.











Users Today : 5
Views Today : 5