भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के घर आईपीएल के बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शादी के दो साल बाद आथिया शेट्टी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने खुद ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। अथिया शेट्टी ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब अथिया और केएल एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। इस खबर के सामने आते ही पूरे परिवार और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता
केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी के जन्म के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से फैंस को दी है। अथिया और राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, ‘ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल… 24.03.2025।’ जैसे ही इस कपल ने यह खबर शेयर की, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सबसे पहले उन्हें बधाई देने वालों में कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, मृणाल ठाकुर थे। वहीं नाना बने सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी-दामाद को बधाई देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है। ये इस कपल का पहला बच्चा है।
पहले बच्चे के आगमन के चलते राहुल ने मिस किया IPL 2025 का पहला मैच
अथिया मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं और केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैं। दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी प्रेम कहानी से लेकर शादी तक, यह जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रही है। वहीं अपने पहले बच्चे के आगमन के चलते ही केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 का अपना पहला मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली की टीम का सामना इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है और टॉस से ठीक पहले खबर आई कि राहुल आज का मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस को टीम का उपकप्तान बनाया गया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 11